Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

धन की कमी से हैं परेशान तो न गवाएं ये मौका, साल के आखरी चंद्र ग्रहण की रात कर लें ये उपाय

October 20, 2023

धन की कमी से हैं परेशान तो न गवाएं ये मौका, साल के आखरी चंद्र ग्रहण की रात कर लें ये उपाय

धर्म डेस्क : चंद्र ग्रहण का जिक्र हिंदू धर्म में पौराणिक और धार्मिक महत्व रखता है। इसे धार्मिक आयोजनों और रीति-रिवाजों में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाती है। चंद्र ग्रहण को हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में शुभ नहीं माना गया है। इस साल का आखरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इसका असर भारत में भी देखा जा सकता है। अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है और धन की कमी है तो आपके लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत खास रहने वाला है। अगर आप इस तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस खास मौके को न गवाएं।

मोगा में गोलीबारी, सरपंच सहित 2 की मौत, 2 घायल

चंद्र ग्रहण के दिन ये बताए गए कुछ उपाय कर लें जिससे आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। चंद्र ग्रहण की रात यह टोटका कर लें, तो मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न हो जाती हैं। सबसे पहले आप ग्रहण शुरू होने से पहले नहा लें। फिर पीले रंग का वस्त्र धारण कर उत्तर दिशा की ओर मुंह कर मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा की चौकी में केसर से स्वस्तिक या ॐ बना कर महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें। साथ ही अन्य थाली में शंख स्थापित करें और घी का दीपक जलाएं। अब स्फटिक की माला से चंद्र ग्रहण खत्म होने तक ॐ पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते मंत्र का जाप करें। चंद्र ग्रहण के दिन यह उपाय करने से मां लक्ष्मी कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

AGTF द्वारा बंबीहा गिरोह के 4 प्रमुख गुर्गे गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें