Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उन्नति और धन लाभ के लिए बेहतर साबित होंगे लहसुन के ये कुछ सरल उपाय

January 9, 2024

उन्नति और धन लाभ के लिए बेहतर साबित होंगे लहसुन के ये कुछ सरल उपाय

लहसुन हमारी ज़िन्दगी में इस्तेमाल होने वाली आम चीज़ है। इसका इस्तेमाल रसोईघर में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि लहसुन के कुछ सरल उपाय से हम अपनी ज़िंदगी को सरल बना सकते है। इनके कुछ सरल उपाय करने से इंसान की धन की समस्या, गृह कलेश जैसी बहुत सी समस्याओ का समाधान भी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लहसुन के सरल उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे करने से आपके जीवन में कष्टों का निवारण होगा। तो आइए जानते है क्या है वह कुछ सरल उपाय:

– ज्यादातर लोग लहसुन को नजर दोष दूर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन लहसुन के उपाय से आप धनवान भी बन सकते हैं. इसके लिए आपको अपने पर्स में लहसुन की एक कली रखनी होगी. यह उपाय आप शनिवार के दिन कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं रहेगी.

– जिन लोगों के घर में पारिवारिक अनबन बनी रहती है, उन लोगों के लिए लहसुन का ये उपाय कारगर है. इसके लिए आप शनिवार के दिन एक पतली डंडी में लहसुन की सात कलियों को लगाकर अपने घर के आंगन या छत पर रख दें. ऐसा करने से घर में यदि नजर दोष की समस्या है तो वह दूर हो जाएगी, साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा.

– यदि किसी व्यक्ति को व्यवसाय में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे व्यक्ति को शनिवार के दिन अपने कार्य क्षेत्र के मुख्य द्वार पर पांच लहसुन की कलियों को किसी लाल कपड़े में बांधकर लटका देना चाहिए. ऐसा करने से व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी. साथ ही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और धन आगमन के रास्ते खुलेंगे.

– यदि किसी व्यक्ति को बहुत मेहनत और परिश्रम करने के बाद भी धन प्राप्ति नहीं हो रही है, ऐसे व्यक्ति को एक लाल रंग की पोटली में लहसुन की दो कलियों को बांधकर जमीन के नीचे दबा देना चाहिए. ध्यान रहे कि ऐसा करते हुए आपको कोई ना देख पाए. ऐसा करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें