Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sawan Somwar 2024: सावन के तीसरे सोमवार पर करें इस विधि से शिव जी की पूजा, मिलेगा मनचाहा वर और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

August 4, 2024

Sawan Somwar 2024: सावन के तीसरे सोमवार पर करें इस विधि से शिव जी की पूजा, मिलेगा मनचाहा वर और बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Sawan Third Somvar 2024 : भगवान शिव को सावन का महीना सबसे ज्यादा प्रिय होता है। ऐसे में भक्त अगर पूरे शर्द्धा भाव के साथ शिव जी की पूजा अर्चना करें तो भक्तों पर भगवान शिव की अपार कृपा दृष्टि बनी रहती है। सावन के पूरे माह मंदिरो में भक्तो की कतार लगी होती है। तो वही कई लोग सावन के सोमवार का व्रत भी करते है। ऐसे में सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता के अनुसार जो कुंआरी लड़कियां सावन के सोमवार का उपवास करती हैं उनको मनचाहा वर प्राप्त होता है तो वही विवाहित महिलाओं का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। तो चलिए जानते है कि सावन का तीसरे दिन भक्त कैसे करें पूजा अर्चना और को से मंत्र का करें जाप

सावन का तीसरा सोमवार व्रत और मुहूर्त 2024

सभी भक्तो को बता दे कि सावन के तीसरे सोमवार का व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा और इस दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। जो शाम 06:03 तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस दिन व्यतीपात और वरीयान योग भी रहेगा। साथ ही आश्लेषा और मघा नक्षत्र भी रहेगा।

इस मंत्र का करें जाप :

ॐ नमः शिवाय॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमो भगवते रूद्राय।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

सावन के तीसरे सोमवार की पूजा विधि :

– भक्त सावन के तीसरे सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
– फिर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लीजिए।
– पूजा की शुरूआत शिवजी के अभिषेक के साथ करें।
– इसके बाद भगवान को सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
– इसके बाद फूल, फल और मिष्ठान का भोग लगाकर धूप-दीप जलाएं और फिर शिव मंत्रों का जाप करें।
– शिव जी की पूजा में धतूरा, बेलपत्र और भांग जरूर अर्पित करें। क्योंकि यह भोलेनाथ को बहुत प्रिय हैं।
– अंत में सावन सोमवार की व्रत कथा पढ़ें और आखिर में भगवान शिव की आरती करें।
– शिव जी को हलवा, दही, भांग, पंचामृत, शहद, दूध, खीर, मालपुआ और ठंडाई आदि का भोग लगा सकते हैं।
– सावन सोमवार के व्रत में सात्विक भोजन करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें