Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन राशिवालों के लिए बेहद शुभ है इस बार का दशहरा, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में मिलेगा लाभ

October 21, 2023

इन राशिवालों के लिए बेहद शुभ है इस बार का दशहरा, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में मिलेगा लाभ

इस साल दशहरे का पर्व 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। क्या आप जानते है कि इस दिन मां अपराजिता जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। दशहरे के दिन सुबह मां अपराजिता की पूजा करने के बाद शाम के समय रावण का पुतला जलाया जाता है। दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आपको बता दें कि इस साल दशहरे के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत बहुत ही अच्छी मानी गई है। लेकिन इसी के साथ साथ इन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता हैं। आइए जानते है कौनसी रही के है वह जातक:

दशहरा 2023: 5 भाग्यशाली राशियां
मेष: आपकी राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद ही शुभ साबित हो सकता है. दशहरा पर अचानक धन लाभ का योग है. पुराने अटके हुए रुपए आपको वापस मिलने से खुशी होगी. परिवार के साथ सुखमय पल व्यतीत करेंगे और बच्चों से खुशखबर मिल सकती है. य​ह दिन आपके लिए व्यस्तता वाला होगा. दशहरा के दिन दोस्तों से कोई उपहार मिल सकता है या कोई बड़ा लाभ हो सकता है.

वृष: दशहरा के दिन आप पर मातारानी की कृपा रहेगी. इस दिन आप नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं, जो आपके लिए उन्नतिदायक हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दशहरा का दिन शानदार हो सकता है. आपके बॉस आप पर खुश रहेंगे क्योंकि आप अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल होंगे. आपको मेहनत का फल पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ मिल सकता है. वेतन में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और गिफ्ट मिलने से मन खुश होगा.

कन्या: नौकरी करने वालों के लिए दशहरा का दिन खुशहाली लेकर आएगा. इस दिन आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. दशहरा पर आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का योग बन रहा है. काम की तारीफ होगी. शादीशुदा महिलाओं को अपने पिता के घर से कोई खुशखबर मिल सकती है. इस दिन को आप परिवार के साथ खुशी के साथ व्यतीत करेंगे.

धनु: दशहरा आपके लिए भाग्योदय करने वाला साबित हो सकता है. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. समाज में आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी. लोग आपकी बातों को तवज्जो देंगे. इस दिन पूजा पाठ में मन लगेगा और आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. इस दिन आप कोई कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह सफलतादायक हो सकता है.

कुंभ: आपकी राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन शानदार हो सकता है. आपका मन खुश रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद होगा. इससे आप अच्छा महसूस करेंगे, तन और मन दोनों ही ठीक होगा. दशहरा पर आपको दोस्तों से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है. इस दिन कुछ समय आप आध्यात्म में भी व्यतीत करेंगे.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें