Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज सूर्य परिवर्तन से इन कुछ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

April 14, 2023

आज सूर्य परिवर्तन से इन कुछ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

सूर्य का राशि परिवर्तन हर एक राशि पर अपना प्रभाव डालता है। आज यानि 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को सूर्य मेष राशि में जाने वाले हैं। यहां पर सूर्य अपनी सबसे मजबूत स्थिति में माने जाते हैं। आपको बता दें कि मेष राशि में सूर्य 15 मई तक रहेंगे। और बाहर सारि राशियों पर इसका प्रभाव होगा। लेकिन इन कुछ राशि के जातकों की किस्मत के दरवाज़े खुल जायेंगे। आइए जानते है कौनसी है वह कुछ राशियां:

मेष- स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें. सर दर्द और हड्डियों की समस्या हो सकती है. बड़े अवसर अभी रुक सकते हैं. नित्य प्रातः सूर्य देव के मंत्र का जप करें.

वृष- व्यर्थ की मानसिक चिंताएं हो सकती हैं. धन आगमन तो होगा, लेकिन खर्चे परेशान करेंगे. इस समय आंखों और ह्रदय की समस्या का ध्यान रखें. नियमित रूप से गुड़, गेंहू या आटे का दान करें.

मिथुन- सफलता और लाभ के योग बन जाएंगे. धन और कर्ज की स्थितियों में सुधार होगा. स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बन सकती है. नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करना लाभकारी होगा.

कर्क- धन और पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा. करियर में मनचाही सफलता मिल सकेगी. महत्वपूर्ण काम बनने लगेंगे. नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें.

सिंह- इस समय चोट चपेट और दुर्घटनाओं से सावधान रहें. करियर में किसी भी तरह का जोखिम न लें. अपने बड़ों के साथ संबंधों का ध्यान दें. नियमित रूप से गुड़, आटा या गेंहू का दान करें.

कन्या- स्वास्थ्य की गंभीर समस्या और दुर्घटनाओं से बचें. पारिवारिक समस्याओं से सावधान रहें. लम्बी यात्राओं में सतर्कता बनाए रखें. नित्य प्रातः सूर्य देव के मंत्र का जप करें.

वृश्चिक- करियर में सफलता मिलती जाएगी. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होता जाएगा. जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी. सूर्य देव को जल अर्पित करें.

धनु- करियर में समस्या हो सकती है. आकस्मिक स्थान परिवर्तन के योग हैं. संतान और स्वास्थ्य की समस्या का ध्यान रखें. नियमित रूप से गुड़, गेंहू या आटे का दान करें.

मकर- स्वास्थ्य की समस्या पर विशेष ध्यान दें. उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. संपत्ति संबंधी मामलों में लापरवाही न करें. नित्य प्रातः सूर्य देव के मंत्र का जाप करें.

कुम्भ- रुके हुए काम बन जाएंगे. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे. करियर में पद प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने के योग हैं. नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें.

मीन- पारिवारिक जीवन का विशेष ध्यान रखें. करियर में विवादों और त्वरित निर्णयों से बचें. आंखों और सर दर्द की समस्या का ध्यान दें. नित्य प्रातः सूर्य देव के मंत्र का जप करें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें