Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल: कर्क और सिंह राशि के लिए आज का दिन भारी! धन हानि के साथ-साथ कष्ट भी, जानें अन्य राशियों का हाल

Today horoscope 10 May 2026

Today horoscope 10 May 2026

Today horoscope 10 May 2026: मेष – स्वास्थ्य अनुकूल, नवसमाचार से प्रसन्नता, आर्थिक पक्ष में प्रगति, सुख-सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, पुरातन विवाद की निवृत्ति, मन प्रसन्न होने की स्थिति उपस्थित।

वृषभ
निवेशित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, पठन-पाठन की ओर अभिरुचि, यात्रा सुखद होने की ओर।

मिथुन
विचाराधीन योजना का कार्य रूप में परिणित, वाद-विवाद का समापन, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित होगा।

कर्क
वैचारिक स्थिरता का अभाव, प्रियजनों से मतभेद, धन-क्षति, विरोधी प्रभावी, क्रोध की अधिकता, राजकीय पक्ष से उलझनें, यात्रा में कष्ट की स्थिति उपस्थित।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 10 मई 2026

 

सिंह
परिजनों से आत्मीय कष्ट, सुख-शांति का अभाव, वांछित योजना की पूर्ति में व्यवधान, जोखिम के कार्य से हानि, धनोपाजर्न से चिंतित, यात्रा निष्फल होने की ओर।

कन्या
व्यवसायिक प्रगति में उपलब्धि, व्यवधान समाप्त, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, इच्छित घटनाएं घटित, भोग-विलासिता की ओर रूझान, सुयश की प्राप्ति होने की ओर।

तुला
लाभाजन का मार्ग अवरुद्ध, शंका-कुशंका से कार्यों में असफलता, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, व्यर्थ भ्रमण से व्यय की अधिकता, मानसिक अशांति।

वृश्चिक
बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता, पदोन्नति विषयक मसला हल, आय के नवीन स्त्रोत उपस्थित, घरेलू वातावरण सुखद, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, संबंधों में प्रगाढ़ता।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

 

धनु
स्वास्थ्य में सुधार, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, राजनीतिक गतिविधियों में अभिरुचि, दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य, मनोविनोद के अवसर सुलभ होने की ओर।

मकर
पारिवारिक कठिनाइयों का निराकरण, प्रेम संबंधों में अत्याधिक प्रगाढ़ता, मित्रों- परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना, यात्रा सफल होगी।

कुंभ
धार्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आस्था, आत्मिक शांति, परिवार में आपसी सद्भाव, बकाए धन की प्राप्ति संभव होने की ओर, मित्रों से सहयोग, व्यवसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन।

मीन
पराक्रम से कार्य सिद्धि, विवादास्पद मसला हल, सुसमाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग उपस्थित।

Exit mobile version