Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रहों की अनुकूलता से आज का दिन इन राशियों के लिए खुशियों भरा! जानें अन्य राशियों का हाल

May 13, 2026

ग्रहों की अनुकूलता से आज का दिन इन राशियों के लिए खुशियों भरा! जानें अन्य राशियों का हाल

Today horoscope 13 May 2026: मेष – सफलता से मन प्रसन्न, मुश्किलें हल, गलतफहमियां दूर होंगी, नये संपर्क बनेंगे, अधिकारियों के सहयोग का सुपरिणाम, संतान के रिश्ते के मामले में कामयाबी मिलेगी।

वृषभ
काम बढ़ेगा परन्तु सोच-विचार से, धार्मिक कामों में दिलचस्पी, दफ्तरी कामों में सफलता से सम्मान बढ़ेगा, पढ़ने-पढ़ाने में रूचि, सेहत में सुधार से मन प्रसन्न।

मिथुन
कुछ मामलों में आपके प्रभाव से कामयाबी, परिवार में किसी आयोजन पर विचार-विमर्श होगा, कारोबार में दोस्तों की मदद से लाभ, धन का निवेश करने की योजना।

कर्क
ग्रहों की अनुकूलता से लाभ प्राप्ति, धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे, व्यापार बढ़ाने में सफलता, यात्रा का लाभ, दफ्तरी कामों में सफलता, अधिकारियों का सहयोग।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 13 मई 2026

 

सिंह
बाधाएं व्यापार में रुकावट डालेंगी, पैसे के आगमन में रुकावट, दुश्मनों के प्रभाव से काम बिगड़ने की आशंका, प्रेम संबंधों में कमी, सरकारी काम में असफलता का सामना।

कन्या
सह- कर्मियों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग, रुका हुआ बकाया धन मिलने की संभावना, व्यापार में लाभ का रास्ता खुलेगा।

तुला
विवाद और बहस से बचें, सोच- विचार में पड़ने से काम में देरी, बिना कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, दोस्त से विश्वासघात की आशंका, शत्रु प्रभाव बनाने के प्रयास में।

वृश्चिक
तनाव के चलते संबंधों में शिथिलता, सोच-विचार में पड़ने से काम में देरी, बिना कारण भागदौड़, विश्वासघात की आशंका, दुश्मन प्रभाव बनाने के प्रयास में।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: नए घर में ये चीजें ले जाना माना जाता है बेहद अशुभ, बढ़ सकता है वास्तु दोष

 

धनु
ग्रह आपके अनुकुल हैं, शुभ विचारों का उदय, सुख-शांति का वातावरण, चतुराई से काम निकाल पाएंगे, परोपकार से मान-सम्मान बढ़ने की ओर, मन
प्रसन्न।

मकर
समय उम्मीद के अनुसार लाभदायक, सहयोग से काम बनेंगे, नये संपर्क बनने से व्यापार में लाभ कारोबार में कामयाबी, पत्नी व संतान से सहयोग मिलेगा।

कुंभ
बड़ों की सलाह से लिया फैसला लाभदायक, निजी जीवन में विशेष घटना घटित होगी, समाज सेवा से सम्मान बढ़ेगा, धार्मिक कामों में मन लगेगा, यात्रा करने का परिणाम सुखद।

मीन
निराशा का सामना कर सकते हैं, परिजनों से किसी बात पर तनाव, एक-दूसरे पर आरोप लगाने की स्थिति, दोस्तों से बहस न करें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें