Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसकी चमकेगी किस्मत तो कौन करेगा परेशानियों का सामना

April 15, 2026

कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसकी चमकेगी किस्मत तो कौन करेगा परेशानियों का सामना

Today Horoscope 15 April 2026: मेष – व्यापारिक कठिनाइयां, लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है, पारिवारिक मतभेद उजागर, विचारों में उग्रता, आय की तुलना में व्यय अधिक, अकारण भ्रमण करना पड़ सकता है।

वृषभ
बुद्धि चातुर्य से कुछेक कार्यों में अनुकूलता, आरोग्यसुख, पठन- पाठन में रूचि, संतान पक्षसे चिंता कुछ कम, ज्ञान विज्ञान की ओर रुझान, भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि, हानि भी।

मिथुन
साहसिक प्रयास प्रगति पर, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, आहार-विहार में नवीनता, आवागमन में अनुकूलता, परोपकार की भावना जागृत, यात्रा का प्रसंग भी।

कर्क
आर्थिक पक्ष में असंतोष, अभीष्ट सिद्धि का प्रयास निष्फल, बात- बात पर क्रोध, भुगतान को लेकर परेशान, मित्रों से अनबन, व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट, हानि होने की आशंका, सावधान रहें।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 15 अप्रैल 2026

 

सिंह
भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, वाद-विवाद का निर्णय पक्ष में, मानसिक उलझनों में कमी, वैवाहिक सुख मनोनुकूल, अपने स्तर को बनाए रखने के लिए व्यय, यात्रा का प्रसंग।

कन्या
आर्थिक व्यवसायिक सफलता, जटिल समस्याओं का समाधान, आपसी सलाह से कामयाबी, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।

तुला
पराक्रम में वृद्धि, व्यापारिक विस्तार की योजना फलीभूत, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, वाद- विवाद का हल आपके पक्ष में, निजी जीवन में नवीन उपलब्धि, व्यक्तित्व का विकास।

वृश्चिक
किसी योजना की शुरुआत हेतु प्रयत्नशील, आय के नवीन स्त्रोत, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम उपस्थित, आहार- विहार में नवीनता, दर्शनीय स्थलों की यात्रा में मन प्रफुल्लित।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: सिर किस दिशा में रखकर सोना है फायदेमंद? जानिए वास्तु के अहम नियम

 

धनु
स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील, मनोरंजन की ओर रूझान, सदविचारों का उदय, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, धनागम भी ।

मकर
पूंजी का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, सुसमाचार की प्राप्ति, श्रेष्ठजनों से संपर्क का सुपरिणाम प्राप्त, वरिष्ठजनों की सलाह लाभदायक, आमोद- प्रमोद के साधन सुलभ ।

कुंभ
परिस्थितयों में व्यतिक्रम, योजना अधूरी, स्वास्थ्य में शिथिलता, दूसरों गलतफहमी के शिकार, विरोधी हानि पहुंचाने की कोशिश में, वाहन से दुर्घटना की आशंका।

मीन
अधूरे या नये कार्य प्रगति पर, स्वास्थ्य सुधार पर, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें