Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rashifal: किसे होगा धनलाभ तो किसके हाथ लगेगी सफलता? जानें 12 राशियों का राशिफल

May 15, 2026

Rashifal: किसे होगा धनलाभ तो किसके हाथ लगेगी सफलता? जानें 12 राशियों का राशिफल

Today horoscope 15 May 2026: मेष – व्यापार के लिए सोचा गया कार्य आरंभ, मनोरंजन की ओर दिलचस्पी, वैवाहिक जीवन में मधुरता, आहार-विहार में लापरवाही, सुख के साधन में वृद्धि, हर्षोल्लास का वातावरण।

वृषभ
मित्रों से किसी बात पर मनमुटाव, पैसे की हानि हो सकती है, तनाव महसूस होगा, वैवाहिक जीवन में कटुता, योजना अधूरी, किसी के साथ बहस हो सकती है, बिना कारण खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन
भविष्य की योजनाओं के लिए बड़ों की सलाह लें, बड़ों से संपर्क का लाभ, दर्शनीय स्थल की यात्रा का प्रसंग, आत्मिक शांति की अनुभूति, धन संचय की ओर प्रवृत्ति।

कर्क
आर्थिक लाभ के नये द्वार खुलेंगे, समझदारी से किया कार्य लाभप्रद, शत्रु हानि पहुंचाने में असफल, उल्लास का वातावरण, मनोकामना पूर्ण होने की ओर, धार्मिक कृत्यों की ओर रूझान।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 15 मई 2026

 

सिंह
ग्रह दशा प्रतिकूल, प्रेम संबंधों में समय निराशाजनक, सुख के साधन कम होंगे, बहस से अशांति, शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान, चोटिल होने की संभावना ।

कन्या
विचारित योजना पर काम शुरु होने की ओर, उन्नति के द्वार खुलेंगे, आरोग्य सुख की प्राप्ति, कर्ज अदायगी में सफलता, खानपान में नयापन, सुख-सुविधा में बढ़ौतरी।

तुला
नौकरी में उन्नति का योग, मित्रों और परिजनों का सहयोग, सामाजिक कामों में मन लगेगा, निजी जीवन में प्रगति का अवसर, व्यापार में विस्तार, बड़ों की सलाह मानकर काम की शुरुआत करें।

वृश्चिक
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, शख्सियत का विकास, योजना साकार होने की ओर, विरोधी परास्त, सुख साधनों पर खर्च होगा, बड़ों की सलाह लेने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया बच्चों को क्यों बांधे रखता है? इनफिनिट स्क्रॉल और ऑटो-प्ले के असर को समझें

 

धनु 
सेहत का ध्यान रखने की जरूरत, कारोबार में विफलता की शंका, मान सम्मान में कमी, मित्रों से मतभेद, शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है।

मकर
ग्रह दशा अनुकूल होने से समय शुभ, नये काम की योजना, अपना सम्मान बनाए रखने में सफल रहेंगे, किसी के सहयोग से रुके धन की प्राप्ति, राजनीतिक लाभ मिलने के योग।

कुंभ
जिस काम में हाथ डालेंगे लाभ होगा, धन का सुयोग, उपलब्धि हासिल, विवाद का समापन, व्यापार में तरक्की, परिवार में जिम्मारी निभाएंगे, जनसंपर्क उपयोगी फल देगा।

मीन
ग्रहों की दशा कारोबार के लिए अनुकूल नहीं, काम में रुकावट, धन की हानि, शेष समय आपके हित में, सोचा हुआ काम बनने की ओर, लाभ का मार्ग खुलेगा, यात्रा में सुविधा रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें