Site icon Dainik Savera Times

Today Horoscope 2 July 2026: आज इन 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Today Horoscope 2 July 2026

Today Horoscope 2 July 2026

Today Horoscope 2 July 2026 : आज 2 जुलाई को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 9:39 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। आज शाम 4:40 बजे तक वैधृति योग रहेगा। वहीं, सुबह 9:28 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा। आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ लोगों को हर काम सोच-समझकर करने की सलाह दी गई है।

मेष

आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

वृष

व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी जरूरी मामले में फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें:

कर्क

आज नई उम्मीदों के साथ दिन शुरू होगा। काम की अच्छी योजना सफलता दिला सकती है। आर्थिक मामलों में किसी पर जल्दी भरोसा न करें। स्वास्थ्य जांच समय पर कराते रहें।

सिंह

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दोस्तों के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। दिन सकारात्मक रहेगा।

कन्या

आज मिला-जुला दिन रहेगा। नौकरी और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें।

तुला

व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और रचनात्मक लोगों को सम्मान मिल सकता है।

वृश्चिक

काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। खान-पान में संतुलन बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज के दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लाभदायक रहेगी।

मकर

आज काम की व्यस्तता अधिक रहेगी। जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ

परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को समय का सही उपयोग करना चाहिए। नए विचार भविष्य में लाभ देंगे।

मीन

आज नए विचार और नई योजनाएं सफलता दिला सकती हैं। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।

Exit mobile version