Site icon Dainik Savera Times

Today horoscope 26 May 2026: आज मंगलवार के दिन किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा? जानें 12 राशियों का राशिफल

Today horoscope 26 May 2026

Today horoscope 26 May 2026

Today horoscope 26 May 2026: मेष – बड़ों से विचार के बाद काम में तेजी लाएंगे, दफ्तरी कामों में सफलता से सम्मान बढ़ेगा, समय उम्मीद के अनुसार लाभदायक, सहयोग से काम बनने की ओर।

वृषभ
व्यापार में जमा पूंजी काम आएगी, दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग, बकाया धन मिलने का योग, व्यापार में लाभ का रास्ता।

मिथुन
व्यापार- कारोबार में अड़चनें, पैसे के आगमन में रुकावट, दुश्मनों के प्रभाव से काम बिगड़ने की आशंका, प्रेम संबंधों में कमी, कार्यों में असफलता, आरोप-प्रत्यारोप का सामना।

कर्क
कारोबार में फायदे की स्थिति, बीमारी में राहत, पुराने विवाद का समापन, कर्ज अदा करने की चिंता, कारोबार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, अदालती विवादों का अंत।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 26 May 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
ग्रह दशा अनुकूलित, लाभ का योग, धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे, व्यापार बढ़ाने में सफलता, यात्रा पर जाने में लाभ, दफ्तरी कामों में सफलता, अधिकारियों का सहयोग।

कन्या
उच्चाधिकारियों से संपर्क से कामयाबी, परिवार में किसी आयोजन पर विचार-विमर्श होगा, पढ़ने-पढ़ाने में दिलचस्पी, दोस्तों की मदद से लाभ, धन का निवेश करने की योजना।

तुला
नव-संपर्क व्यापार में लाभ देने की ओर, कारोबार में कामयाबी का रास्ता खुलेगा, ज्ञान-विज्ञान में दिलचस्पी, पत्नी व संतान से सहयोग मिलेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव।

वृश्चिक
दिन- मान अनुकूल होने से लाभ, शुभ विचारों का उदय, सुख-शांति का वातावरण, चतुराई से काम निकाल पाएंगे, पारिवारिक स्थितियां सुखमय होने से मन प्रसन्न।

ये भी पढ़ें- Ekadashi 2026: कब रखा जायेगा अधिक मास की पहली एकादशी का व्रत, जानें तारीख और पूजा मुहूर्त

 

धनु
समय प्रतिकूल होने से निराशा का आलम, परिजनों से किसी बात पर तनाव, एक-दूसरे पर आरोप लगाने की स्थिति, दोस्तों से बहस न करें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर
तनाव के चलते संबंधों में शिथिलता, सोच-विचार में पड़ने से काम में देरी, बिना कारण भागदौड़, विश्वासघात की आशंका, दुश्मन प्रभाव बनाने के प्रयास में।

कुंभ
परामर्श से लिया निर्णय लाभदायक, निजी जीवन में विशेष घटना घटित, समाज सेवा से सम्मान बढ़ेगा, धार्मिक कामों में रुचि, यात्रा का परिणाम सुखद रहेगा।

मीन
कारोबार के लिए समय शुभ, मुश्किलें हल, गलतफहमियां दूर होंगीं, नये संपर्क बनेंगे, अधिकारियों के सहयोग का सुपरिणाम, संतान के रिश्ते के मामले में कामयाबी।

Exit mobile version