Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज शनिवार के दिन किस राशि को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना? जानें 12 राशियों का राशिफल

May 9, 2026

आज शनिवार के दिन किस राशि को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना? जानें 12 राशियों का राशिफल

Today Horoscope Hindi 9 May 2026: मेष – लम्बे समय से अटका काम अब शुरु होगा, पुरानी दुश्मनी का अंत होगा, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, किसी समारोह में शामिल होना पड़ सकता है।

वृषभ
कारोबार में सोचने के अनुसार लाभ, नौकरी में तरक्की, घरेलू जिम्मेदारियां पूरी होंगी, परोपकार के काम करेंगे, निजी जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।

मिथुन
धन के मामले में असंतोष, कारोबार बढ़ाने की योजना असफल, बात-बात पर गुस्सा, कर्ज अदा करने की चिंता, दोस्तों से मनमुटाव, बिना कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क
लाभ मिलने का योग, दफ्तर में कर्मचारियों से सहयोग, परिवार के लिए सुख के साधन मिलेंगे, समाज सेवा की ओर रुझान, रिश्तेदारों में आपका सम्मान बढ़ेगा, यात्रा के बाद कारोबार में रुकावटें दूर होंगी।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 09 मई 2026

 

सिंह
फंसा हुआ धन मिल सकता है, समाज सेवा से आपका मान बढ़ेगा, आपसी सलाह से कामयाबी मिलने की ओर, बड़ों की सलाह से कारोबार को बढ़ाने की योजना बनेगी।

कन्या
किसी योजना पर काम शुरु होगा, आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे, कारोबारी जगह बदलनी पड़ सकती है, बाहर खाने का कार्यक्रम बन सकता है, सैर- सपाटे के अवसर मिलेंगे।

तुला
व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, शुभ विचार मन में आएंगे, मान-सम्मान बढ़ाने वाला काम पूर होगा, पारिवारिक जीवन में मधुरता, सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे, अदालती फैसले आपके पक्ष में, प्रेम संबंधों में मजबूती, दफ्तर में अधिकारियों से सहयोग, किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

 

धनु
पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होगी, व्यापार में लगाए धन का लाभ मिलेगा, दूसरों की मदद से काम निकालने में कामयाब होंगे, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा।

मकर
विचारित योजना पर काम शुरु होने की ओर, उन्नति के द्वार खुलेंगे, आरोग्य सुख की प्राप्ति, कर्ज अदायगी में सफलता, खानपान में नयापन, सुख-सुविधा में बढ़ौतरी।

कुंभ
घरेलू समस्याओं से चिंता, धन की कमी, किसी मामले पर तनाव, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, परिवार में किसी बात को लेकर बहस, शिक्षा प्रतियोगिता में विफलता के हालात।

मीन
किस्मत में लाभ का रास्ता खुलेगा, अच्छे काम में भाग लेंगे, क्रोध आने पर संयम बरतें आपको लाभ होगा, किसी प्रिय मित्र से भेंट होने पर मन प्रसन्न, अधीन कर्मियों के सहयोग से काम सम्पन्न होगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें