Site icon Dainik Savera Times

Today Hukamnama 29 May 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

Today Hukamnama 29 May 2026

Today Hukamnama 29 May 2026

Today Hukamnama 29 May 2026: रागु सूही महला ५ छंत ੴ सतिगुर प्रसादि ॥मिठ बोलड़ा जी हरि सजणु सुआमी मोरा ॥ हउ समलि थकी जी ओहु कदे न बोलै कउरा ॥ कउड़ा बोलि न जानै पूरन भगवानै अउगणु को न चितारे ॥ पतित पावनु हरि बिरदु सदाए इकु तिलु नही भंनै घाले ॥ घट घट वासी सरब निवासी नेरै ही ते नेरा ॥ नानक दासु सदा सरणागति हरि अम्रित सजणु मेरा ॥१॥

Today Hukamnama 29 May 2026 अर्थ: हे भाई! मेरा मालिक-प्रभु मीठे बोलों वाला प्यारा मित्र है। मैं याद कर-कर के थक गई हूँ (कि उसका कभी कोई कठोर कड़वा बोल याद आ जाए, पर) वह कभी भी कड़वे बोल नहीं बोलता।हे भाई! वह सारे गुणों से भरपूर भगवान खरवे (कड़वे) बोलना जानता ही नहीं, (क्योंकि वह हमारा) कोई भी अवगुण याद ही नहीं रखता। वह विकारियों को पवित्र करने वाला है; ये उसका मूल कदीमी स्वभाव बताया जाता है, (और वह किसी की भी) की हुई मेहनत-कमाई को तिल भर भी व्यर्थ नहीं जाने देता।हे भाई! मेरा सज्जन हरेक शरीर में बसता है, सब जीवों में बसता है, हरेक जीव के अत्यंत नजदीक बसता है दास नानक सदा उस की शरण पड़ा रहता है। हे भाई! मेरा सज्जन प्रभु आत्मिक जीवन देने वाला है।1।

Exit mobile version