Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज है साल का आखिरी गोचर, इन तीन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ

December 28, 2023

आज है साल का आखिरी गोचर, इन तीन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ

साल 2023 जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। आपको बता दें कि आज इस साल का अंतिम गोचर लगने जा रहा है। इसी के साथ यह साल जाते जाते भी कई राशि के लोगों को फायदा पहुंचा कर जाएगा। साल 2023 के आखिरी तीन दिनों में तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ पहुंचेगा। आज बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री होने जा रहे हैं। आइए जानते है आज किस राशि वालों को होगा विशेष लाभ:

आज का आखिरी गोचर तीन राशियों पर विशेष प्रभाव डालेगा. जिसमें मकर राशि और तुला राशि के लिए यह बेहद लाभकारी रहेगा. गोचर के दौरान मकर राशि के जातकों के आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है. साथ ही करियर में उपलब्धियां हासिल हो सकती है. इस दौरान इस राशि के जातकों को पुत्र या पौत्र की भी प्राप्ति हो सकती है. जबकि संतान की तरक्की भी हो सकती है.

वहीं तुला राशि के जातकों पर इस गोचर का असर वाणी भाव पर पड़ेगा. इस समय इन्हें आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही उनकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है. इस राशि के जातकों के लिए गोचर का समय नया काम शुरू करने के लिए सबसे शानदार समय है, क्योंकि बुध ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातकों के वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा. जिससे लोग इंप्रेस हो जाएंगे.

गोचर काल के दौरान कर्क राशि के जातकों को भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है. इस राशि के जातकों को वाहन और प्रॉपर्टी मिल सकती है. वहीं इस दौरान जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, वह सफल रह सकते हैं. इतना हीं नहीं कर्क राशि के जातकों को अपने मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है. यह कारोबारी के लिए शुभ साल साबित होगा तथा इन्हें अच्छा धन लाभ होगा.

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह राशि से तीसरे और 12 वें भाव के स्वामी है. इसलिए इस समय में कर्क राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी साथ ही, इस राशि के जातक गोचर के दौरान अपना कोई भी कर्ज उतार सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें