Today ‘s Horoscope 12 Feb 2026: मेष – कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे, अधीनस्थ कर्मियों से अपेक्षित सहयोग, जिम्मेदारियों को निभाने के लिए व्यय करने की स्थिति, सफलता से मन प्रसन्न।
वृषभ
विचार-विमर्श करने से कारोबार के विस्तार में गति, स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सफल, भौतिक पक्ष में असंतोष, अनावश्यक खर्च के चलते मन परेशान
मिथुन
स्वास्थ्य सुधार पर, व्यक्तिगत जीवन में किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, व्यापार क्षेत्र में नवपरिवर्तन की दिशा में प्रगति, परोपकार की ओर प्रकृत्ति, परोपकार संबंधी कृत्य सम्पन्न।
कर्क
ग्रहयोग प्रतिकूल, अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, वरिष्ठजनों की सलाह हितकर, वाद-विवाद से अड़चनें, सुपरिचितों से किसी बात को लेकर मनमुटाव, राजनीतिक कार्यों में रुझान।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 12 फरवरी 2026
सिंह
व्यापारिक प्रयास फलीभूत होंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होने से सफलता मिलेगी, कार्यरूप में परिणिति, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास आंशिक सफल।
कन्या
सहयोग से आर्थिक उन्नति का अवसर प्राप्त, किसी के माध्यम से समस्याएं सुलझने की ओर, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रूझान, श्रेष्ठजनों से संपर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा।
तुला
योजनाएं अधूरी, आर्थिक पक्ष में असंतोष, परिवार में अनावश्यक खर्च, विरोधियों का वर्चस्व, जोखिम से नुकसान, धनागम में बाधा, एकाग्रता का अभाव, बात- बात पर क्रोध की स्थिति।
वृश्चिक
व्यापार-कारोबार में बढ़ौतरी के आसार, व्यापार में धन निवेश, व्यक्तिगत कार्यक्षमता में वृद्धि, किसी शुभ समाचार की प्राप्ति, पारिवारिक वातावरण सुखद, धर्म के प्रति आस्था।
ये भी पढ़ें- सोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पार
धनु
कार्यों में व्यवधान की आशंका, वाद-विवाद से बचें, प्रियजनों से किसी बात को लेकर आपसी मतभेद, इच्छित पद की प्राप्ति में बाधा, मित्रों से मनमुटाव की आशंका, दोपहर बाद दिन बेहतर।
मकर
व्यवसाय हेतु स्थानांतरण का योग बन सकता है, मित्रों के परामर्श से लाभ, धन संचय की ओर रुचि, अदालती कार्यों का निर्णय अपने हक में, पदोन्नति हेतु चल रहा प्रयास सार्थक, मन प्रसन्न।
कुंभ
कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर, शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, आपसी वैमनस्यता में कमी, व्यक्तिगत जीवन में नवीन उपलब्धि की प्राप्ति, पारिवारिक सहयोग।
मीन
समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय हितकर, यश- मान प्रतिष्ठा परक कृत्य संपन्न, सुख-सुविधा साधनों की ओर रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, परिवार से सहयोग मिलेगा।

