Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज इस अंक के जातकों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना अंक राशिफल

August 30, 2023

आज इस अंक के जातकों को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें अपना अंक राशिफल

अंक 1 :आपको अधिक मात्रा में लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। संतान की शिक्षा व करियर पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार व कारोबार से जुड़ी हुई परेशानी या समस्या समाप्त हो सकती है।

अंक 2 :आज आप अपने काम को आनन्द, उत्साह व जोश से निपटाएंगे। परेशान लोगों की मदद करेंगे। आप सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। पिछली समस्याओं से आगे निकल सकते हैं।

अंक 3 :आज आपकी व्यापारिक परेशानी बढ़ सकती है, जिसमें आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। दोपहर के बाद का समय खास रह सकता है, जो आपके मन को खुशियां प्रदान करेगा।

अंक 4 :आज जीवनसाथी से या परिवार में झगड़े की स्थिति बन सकती है। शाम को एन्जॉय करेंगे और शांतिप्रद ढ़ंग से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है।

अंक 5 :समाज में यश की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। शाम तक शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अपना जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। परिवार एवं संतान से खुशी प्राप्त होगी।

अंक 6: सकारात्मक सोच, परिश्रम और मेहनत रंग लाएगी। जो भी कार्य आज आप शुरूआत करेंगे पूर्ण होने की संभावना है। जीवनसाथी से चली आ रही गलतफहमियां समाप्त हो सकती हैं।

अंक 7 :विद्यार्थियों को वीजा पासपोर्ट आदि की समस्या आ सकती है। व्यापार व कामकाज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। करियर में नई संभावनाओं को तलाशने के लिये यात्रा करेंगे।

अंक 8:मन में धार्मिक उत्साह व जोश रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई चिंता रहेगी। आपके ऊपर कार्य का भार अधिक रहेगा।

अंक 9 ;आज आप बुद्धिमता से धन एवं सुख साधनों को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। नजदीक की यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा महसूस करेंगे। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें