Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 02 फरवरी 2024: इन राशि वालो को होगा व्यापर में लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

March 2, 2024

आज का राशिफ़ल 02 फरवरी 2024: इन राशि वालो को होगा व्यापर में लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 मार्च 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 2 March 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
यात्रा सफल रहेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। मन हैप्पी रहेगा। मनोबल कमजोर हो सकता है। मन अशांत रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
संपत्ति के मामले में लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें। यात्रा नौकरी व निवेश से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। संतान पक्ष से टेंशन हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
राजकीय  कार्य सफल होंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रहेगी। चिंता सताएगी, आलस्य ना करें। परेशानियों का मुकाबला करने की शक्ति मिलेगी। शिक्षा व ज्ञान के क्षेत्र में लाभ होंगे। पुराने कार्य पूरे होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क राशि
वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से विवाद हो सकता है। कुसंगति से आपको हानि होगी। नए संबंध से फायदा मिलेगा। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि
पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अपना व्यवहार ठीक बनाए रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि
घर बाहर सम्मान बढ़ेगा। प्लान फली भूत होंगे। उत्तम मनोबल आपकी समस्याओं का समाधान करेगा। प्रतिष्ठित जनों से मुलाकात होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
पुराने कर्ज प्राप्त होंगे। बिजनेस के क्षेत्र में उन्नति होगी। सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। संतान की ओर से कष्ट मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रॉफिट प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को दीपक जलाएं। 

वृश्चिक राशि
फालतू के खर्च होंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। दूसरों पर विश्वास ना करें। आपकी मिलन सहायता व धारावाहिक पवित्र आपके जीवन में लाभ करावेगी। स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। 

धनु राशि
आज निवेश और नौकरी अनुकूल फल देंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। धर्म के कार्यों में रुचि बनाए रखें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों में कमी करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें। 

मकर राशि
पुराने मित्रों से हेल्प प्राप्त होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा और रुका हुआ धन मिलेगा। किसी पर विश्वास ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि
मेहनत का फल मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लव लाइफ में पार्टनर धोखा दे सकता है। मन शांत रहेगा। लोगों से संबंध ठीक करें नहीं तो हानि होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या को मीठा खिलाएं।

मीन राशि
व्यस्तता अधिक रहेगी। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। दुष्ट लोग परेशान कर सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। निजी क्षेत्र के व्यक्तियों से लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बिल्व पत्र अर्पित करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें