Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 02 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगाी कारोबार में सफलता , जानिए अपना आज का राशिफल

February 2, 2024

आज का राशिफ़ल 02 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगाी कारोबार में सफलता , जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 2 February 2024, शुक्रवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 2 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल होंगी। मनपसंद जगह स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्य स्थल में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार की टेंशन रहेगी। अच्छी खबर मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। आज दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज के दिन घर परिवार में बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि व वाहन का लाभ प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सुकून मिलेगा। शत्रुओं से विजय प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।

कर्क राशि
आज के दिन बेवजह खर्च होगा। स्वास्थ्य कष्ट संभव है। धन का अभाव रह सकता है। उलझन बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। चिंता तथा तनाव दिन भर बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को भांग चढ़ाएं।

सिंह राशि
आज के दिन अपनों से वेवजह न उलझें। रिश्तो में खटास आ सकती है। मन विचलित रहेगा। अपनी बात किसी को न बताएं। किसी पर अंधविश्वास न करें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए कुत्तों को रोटी खिलाएं। 

कन्या राशि
आज के दिन पार्टी व पिकनिक पर जा सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज के दिन किसी विद्वान व्यक्ति का परामर्श प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या को मीठा खिलाएं।

तुला राशि
आज के दिन नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। कारोबार बढ़ेगा। लाभ की स्थिति बनेगी। शेयर मार्केट में लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। बिना वजह विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव दिन भर बने रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

धनु राशि
आज के दिन शारीरिक कष्ट हो सकता है। दुष्ट लोग परेशान कर सकते हैं। बिना वजह दुश्मन तैयार होंगे। यात्रा से लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

मकर राशि
आज के दिन लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य बन सकता है। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। सत्संग से लाभ होगा। कीमती वस्तु गुम सकती है। परिवार के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को दूध चढ़ाएं। 

कुम्भ राशि
आज के दिन आत्मसम्मान को चोट लग सकती है। अच्छी न्यूज़ प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम कर पाएंगे। धन प्राप्त के योग हैं। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। साथी धोखा दे सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें।  

मीन राशि  
आज के दिन गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। यात्रा में लाभ होगा। काम बनने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार से लाभ प्राप्त होगा। जल्दबाजी करने से बचें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें