Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s horoscope 02 Jan 2026: कर्क राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

January 2, 2026

Today’s horoscope 02 Jan 2026: कर्क राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

Today’s horoscope 02 Jan 2026: मेष – कारोबार में ठहराव, हालात बदलने की कोशिश सफलता की ओर, बात-बात पर गुस्सा, कर्ज की अदायगी को लेकर परेशानी, किसी से अनबन होने पर नुक्सान की आशंका।

वृषभ
व्यापार में लाभ होने की ओर, धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने से उत्साह बढ़ेगा, ऐसा काम होगा जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में मधुरता, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन
सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, नौकरी में तरक्की का योग, पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी, परोपकार से मान-सम्मान बढ़ेगा, निजी जीवन में नई उपलब्धि हासिल होने की ओर।

कर्क
तरक्की का योग, शुभ काम में भाग लेंगे, समाज-सेवा से मान सम्मान में बढ़ौतरी होगी, बकाया धन प्राप्त होगा, सुख का आगमन, दोस्तों की मदद से प्रतियोगिता में सफलता का योग।

सिंह
बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे, जमा किए गए धन का आपको लाभ मिलेगा, दूसरों की मदद से मानसिक राहत मिलेगी, प्रतियोगिता में सफल होने का योग बनेगा।

कन्या
घरेलू समस्याओं से मन परेशान, पैसे की कमी रहेगी, किसी मामले पर तनाव, दूसरों की बनाई गलतफहमी के शिकार, संबंधों में दरार, प्रतियोगिता में नाकामयाबी का सामना।

तुला
सोचा हुआ काम शुरु, किसी से बैर का अंत होगा, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति, तीर्थ यात्रा का मौका मिल सकता है, किसी सगे-संबंधी की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक
अधूरा काम पूरा, पारिवारिक जीवन में सुख का संचार, परोपकार करने से सम्मान बढ़ेगा, अच्छी खबर मिलने से खुशी, अचानक यात्रा लाभकारी रहेगी, जिम्मेदारियां पूरी होने की ओर।

धनु
किसी योजना पर काम शुरु होगा, आदमनी के नये रास्ते खुलेंगे, खानपान बदलेंगे, किसी हिल स्टेशन की यात्रा करने का कार्यक्रम, सुखसुविधाओं पर खर्च होगा।

मकर
दोस्तों की मदद से काम पूरा, वाद-विवाद का अंत आपके हित में, प्रेम संबंधों में नयापन, सरकारी कामों में सफलता, सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध होंगे।

कुंभ
बकाया धन मिल सकता है, समारोह में भाग लेने का मौका, आपसी सलाह से कामयाबी मिलने की ओर, दोस्तों से सहयोग मिलेगा, दफ्तर के कामों में तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
ग्रह आपके पक्ष में, सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, सुख के साधन उपलब्ध होंगे, जन कल्याण के कामों में दिलचस्पी, अच्छी खबर की प्राप्ति, लम्बे समय की रुकावट का समापन।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें