Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 03 अप्रैल 2024:इन राशि वालो को बरतनी होगी सावधानी, जानिए अपना आज का राशिफल

April 3, 2024

आज का राशिफल 03 अप्रैल 2024:इन राशि वालो को बरतनी होगी सावधानी, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 अप्रैल 2024: बुधवार 3 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की नवमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने मेष से लेकर मीन राशि तक बुधवार यानी 3 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन किसी फेमस व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। तंत्र मंत्र से आपको फायदा होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार के लोग भी खुशहाल रहेंगे।

वृषभ राशि
आज के दिन स्वास्थ्य पर खर्च ज्यादा होगा। कृपया लापरवाही ना करें। गृहणीय अपने स्वास्थ्य में ध्यान रखें। बिना कारण किसी से बाद विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। भाईयों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन राशि
आज के दिन कानूनी बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को प्रस्ताव मिलेगा। बिजनेस लाभदायक रहेगा। जीवन शांतिपूर्वक गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता घर परिवार में बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि
आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में आप शामिल हो सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बिजनेस करने वालों को लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत हो सकती है। आज आप मित्रों के साथ ही घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि
आज के दिन दूर से ही गुड न्यूज़ मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। उत्सव प्रसन्नता के साथ कार्य कर पाएंगे। व्यापार निवेश व नौकरी में फायदा होगा। परिवार व मित्र भी आपसे खुश रहेंगे।

कन्या राशि
आज कोई संपत्ति के बड़े सौदे आप कर पाएंगे। उन्नति के मार्ग आपके लिए खुलेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में आपको लाभ मिलेगा। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। आलस्य करने से बचें। नौकरी में सफलता मिलेगी।

तुला राशि
आज के दिन नया वस्त्र खरीद सकते हैं। व्यापार व नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। पारिवारिक हेल्प मिलेगी। पार्टनर के साथ आपके विचार नहीं मिलेंगे। वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

वृश्चिक राशि
आज के दिन किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आप प्रभावित होंगे। कीमती वस्तु खरीद पाएंगे। कुसंगत में ना रहें। आर्थिक परेशानी हो सकती है। इसलिए धन कम खर्च करें।

धनु राशि
आज के दिन नौकरी में अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। अपने बुद्धि का प्रयोग करें। घर बाहर के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आलस्य ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में कोई तीसरा डिस्टरबेंस कर सकता है।

मकर राशि
आज के दिन सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं। काम पर फोकस ज्यादा करें। थोड़े से ही प्रयास करने से कार्य में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि
आज के दिन योजनाओं का लाभ आपको प्राप्त होगा। नौकरी में दिक्कत हो सकती है। नए व्यापारिक कार्य करेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में परेशानी मिल सकती है। टेंशन बनी रहेगी

मीन राशि  
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाद विवाद हो सकता है। अपनी वाणी से किसी को दुख ना पहुंचाएं। नेगेटिव एनर्जी से बचकर रहें। कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। अपने आराध्य की पूजा आराधना जरूर करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें