Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 04 मार्च 2024: इन राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानिए अपना आज का राशिफल

March 4, 2024

आज का राशिफल 04 मार्च 2024: इन राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 मार्च 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 4 March 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की नवमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज 4 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन कोई नया प्लान कर पाएंगे। कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। मान सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। व्यवसाय- व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिजनों से पूरी हेल्प मिलेगी। धन प्राप्ति हो सकती है। अपने कार्य से भाग्य उन्नत के अवसर आएंगे। संतान के कार्यों में बाधा के योग बन रहे हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान आराधना करें। 

मिथुन राशि
आज के दिन घर में अतिथि आ सकते हैं। आज आपको उत्साहवर्धक न्यूज़ मिलेगी। नए प्लान की शुरुआत होगी। घर में संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।

कर्क राशि
आज के दिन कीमती वस्तु को संभाल कर रखें। खर्च अधिक हो सकता है। टेंशन बनी रहेगी। किसी भी कार्य में आलस्य न करें, नहीं तो विलंब होगा। रुके हुए काम समय पर हो सकते हैं। यात्रा से हानि संभव है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।  

सिंह राशि
आज का दिन मेहनत का फल आपको मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। व्यापार के कार्य से कहीं जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि
आज के दिन आफको प्रेमी से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। सत्कर्मों में मन लगेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार संबंधित चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा जरूर करें।

तुला राशि
आज के दिन रचनात्मक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार- व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी से व्यर्थ में बाद विवाद ना करें। सामाजिक एवं राजकीय सम्मान आपको प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने से लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। रुके हुए कार्य समय पर पूरे होने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

धनु राशि
आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। शत्रु से हानि हो सकती है। थकान महसूस होगी। किसी सहयोगी से मदद ले सकते हैं। खर्चे में कटौती का प्रयास करें। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी जी की पूजा आराधना करें।

मकर राशि
आज के दिन कुसंगति करने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है। मकान संबंधी समस्या का हल होगा। सोच समझकर कार्य करें। चोट या विवाद हो सकते हैं। उससे बचकर रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन जमीन या वाहन संबंधी कार्य हो सकते हैं। रोजगार प्राप्त संभव है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। योजनाएं आपकी सफल रहेगी। रोजगार एवं व्यवसाय में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए मां की आराधना करें।

मीन राशि  
आज के दिन पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। व्यापार व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। झंझटों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन से दुर्घटना हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें