Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 06 अप्रैल 2024:कर्क राशि वालो को आएगी बाधा, जानिए अपना आज का राशिफल

April 6, 2024

आज का राशिफल 06 अप्रैल 2024:कर्क राशि वालो को आएगी बाधा, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 अप्रैल 2024: शनिवार 6 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक शनिवार यानी 6 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन स्थाई संपत्ति से आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरों की हेल्प मिलेगी। नौकरी में मातहतों की हेल्प मिलेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। बाधाएं दूर हो सकती हैं। दूसरों के काम में टांग ना अड़ाएं। परिवार के साथ समय बिताएं।

वृषभ राशि
आज के दिन मन की चंचलता दूर होगी। कानूनी अड़चन में स्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। जीवन साथी पर अपने नियंत्रण रखें। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में लाभ के योग हैं। आज आपके सभी कार्य बनेंगे। 

मिथुन राशि
आज के दिन पार्टी व पिकनिक का प्लान बनेगा। फ्रेंडों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन आपको प्राप्त होगा। किसी प्रभुत्व व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपके काम बनेंगे। नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। वाणी को शुद्ध रखें।

कर्क राशि
आज के दिन घर बाहर आपका मन दुखी रहेगा। कार्यों में रुकावट बनी रहेगी। आय में कमी तथा नौकरी में वर्कलोड ज्यादा रहेगा। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। व्यवसाय से आप असंतुष्ट रहेंगे। पार्टनरों से आपके मतभेद हो सकते हैं। जिससे आपको हानि हो सकती है।

सिंह राशि
आज के दिन आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं भगवान की कृपा से दूर होंगी। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बाधा आ सकती है। कार्य क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में आराम रहेगा।

कन्या राशि
आज गुड न्यूज़ प्राप्त होगी। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों से बात विवाद हो सकता है। चोट व दुर्घटना से बचकर रहें। घर बाहर स्थित आपके अनुसार रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य से करें।

तुला राशि
आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी से हेल्प प्राप्त होगी। व्यवसाय आपका ठीक चलेगा। लक का साथ मिलता रहेगा। नौकरी में अधिकार आपके बढ़ सकते हैं। लॉटरी से आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज के दिन बड़ा खर्च सामने आ सकता है। पैसे की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। पार्टनर से आपका विवाद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। टेंशन बनी रहेगी। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है।

धनु राशि
आज के दिन यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। नेत्र विकार हो सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। बकाया वसूली के प्रयास में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। ज्यादा जोखिम न उठाएं। प्रेम प्रसंग के मामलों में फीलिंग का ख्याल रखें।

मकर राशि
आज के दिन नया प्लान बनेगा। सामाजिक कार्यों को करने की इच्छा आपको पड़ेगी। नौकरी में आपकी ताकत स्थापित होगी। व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। निवेश करना शुभकारक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को ज्यादा समय दें।

कुम्भ राशि
आज के दिन पूजा पाठ व सत्संग में मन आपका लगा रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में ध्यान दें। मातहतों की हेल्प मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि  
आज व्यर्थ के बाद विवाद हो सकते हैं। पुराने रोग से आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर खर्च ज्यादा होगा। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी आपकी हेल्प करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में जानबूझकर झूठ ना बोलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें