Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 06 अगस्त 2024: मंगलवार इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा, जानिए अपना आज का राशिफल

August 6, 2024

आज का राशिफल 06 अगस्त 2024: मंगलवार इन राशियों पर होगी हनुमान जी की कृपा, जानिए अपना आज का राशिफल

Rashifal 6 Augsut 2024: 6 अगस्त 2024 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से संकटों से मुक्ति मिलती है व मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 6 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 6 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष राशि– आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं उनकी परेशानी दूर हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के लिए किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के लिए यात्रा करना संभव है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि– आज वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। शाम तक आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। लंबी यात्रा पर निकलने वालों के लिए कठिन समय आने की संभावना है। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में वाद-विवाद से बचने की जरूरत है।

मिथुन राशि – आज आपको टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। यह आपका भाग्यशाली दिन होने वाला है, क्योंकि कोई मनवांछित चीज पा सकते हैं। व्यापारियों को विस्तार मिल सकता है। धन लाभ होने के आसार हैं।

कर्क राशि– आज घरेलू मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेश यात्रा करने वाले लोग अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लेंगे। धन का आगमन होगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहने वाला है। आज जिस चीज का जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी।

सिंह राशि– आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है। कुछ लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आज किसी करीबी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।

कन्या राशि– आज आपके जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव हो सकते हैं। आप आपको कोई पसंदीदा चीज प्राप्त हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी के साथ आपसी समझ आपका काम आसान कर देगी। विदेश यात्रा करने वालों के लिए अच्छा समय आने की उम्मीद है। जो लोग किसी पार्टी या समारोह की योजना बना रहे हैं, उनके मन में इसे लेकर दुविधा हो सकती है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि– आज आपकी संपत्ति और धन में वृद्धि होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार बेहद सहयोगी रहेगा और संकट के समय आपकी मदद करेगा। अच्छी योजना के कारण कुछ लोग विदेश यात्रा पर निकलेंगे। आज कुछ लोग अपनी फीलिंग्स को जाहिर कर पाएंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि– आप आज अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। कुछ लोगों के लिए किसी नए स्थान की यात्रा का योग बन रहा है। कुछ लोगों के लिए संपत्ति खरीदना या विरासत में कोई चीज मिलने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी।

धनु राशि– आज आप आर्थिक रूप से अच्छा निर्णय लेने में सफल रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में आपको किसी करीबी दोस्त की मदद मिलने की संभावना है। कुछ लोगों का शादी- ब्याह तय हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें