Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 06 फरवरी 2025: वृषभ राशि वालों का कारोबार में लगा धन देगा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

February 6, 2025

आज का राशिफल 06 फरवरी 2025: वृषभ राशि वालों का कारोबार में लगा धन देगा लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

Today horoscope 06 February 2025

मेष
कारोबार से संबंधित विवाद समापन की ओर, बकाया धन प्राप्त हो सकता है, कारोबार के लिए जगह बदलने का योग, रिश्तेदारों से मिलने का अवसर, जानवर के काटने से बचें।

वृषभ
कारोबार में लगा धन लाभ देगा, समारोह में शामिल होने का अवसर, पठन-पाठन में दिलचस्पी, धार्मिक यात्र का योग, निजी जीवन में सुख सुविधा, पत्नी व बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे।

मिथुन
ग्रहों की स्थिति पक्ष में, प्रेम संबंधों में प्रगति, निर्णय लेने में देरी न करें, मित्रों-परिजनों की सहायता से कार्य सम्पन्न होंगे, समाज सेवा की ओर रूझान, प्रेम संबंधों में मजबूती, मन में प्रसन्नता।

कर्क
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर, मित्रों के परामर्श को अनदेखा न करें, बड़ों की सलाह मान कर लिया निर्णय लाभप्रद, खानपान में सावधानी बरतें, कड़वाहट दूर होगी, मन प्रसन्न।

सिंह
अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा, शुभ समाचार मिलेगा, दूर या समीप की यात्र करनी पड़ सकती है, खर्च में अधिकता, बड़ों से संबंध मधुर बनेंगे, धन का आगमन।

कन्या
पुराने मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होगा, रिश्तों में मजबूती, शत्रु हानि पहुंचाने का विफल प्रयास करेंगे, किसी से विवाद की स्थिति से बचें, यात्र का भी योग, वैवाहिक अड़चनें समाप्त।

तुला
लाभ प्राप्त करने के मार्ग में रुकावट, शंका-कुशंका से कार्यो में असफलता, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, व्यर्थ भ्रमण से व्यय की अधिकता, मानसिक अशांति।

वृश्चिक
विचारों की उधेड़बुन में पड़ने की बजाय जल्द निर्णय लें, धन हानि हो सकती है, विरोधी असरदार रहेंगे, क्रोध की अधिकता रहेगी, दिन के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में, धन का आगमन।

धनु
परिवार के साथ सम्बंध मधुर बनेंगे, पारिवारक जीवन में सुख-शांति का वातावरण, हालात में सुधार होगा, यात्र करनी पड़ सकती है, मित्रों से सहयोग, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर
पत्नी से सहयोग मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग, विवाद से बचें, आमदनी के नये द्वार खुलेंगे, घरेलू वातावरण सुखद, सरकारी कामों में लाभ मिलेगा, प्रसन्नता का वातावरण।

कुंभ
पुराने मित्रों से मिलाप, परिवार के साथ समय बिताएंगे, खर्च की अधिकता से परेशानी परन्तु शुभ समाचार से प्रसन्नता का माहौल, सुख-सुविधा पर खर्च, पुराने विवाद का हल पक्ष में।

मीन
खर्च बढ़ सकता है परन्तु ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं। जल्दबाजी से लिए गए निर्णय हानिकारक, धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें