Today’s horoscope 06 June 2025
मेष
पूरा दिन आपके पक्ष में, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण, परिवार में शुभ कार्य करने की योजना बनेगी, रुका हुआ धन मिल सकता है, धार्मिक स्थलों की यात्र का योग बन रहा है।
वृषभ
बनते कामों में रुकावटें उत्पन्न होंगी, काम में हाथ डालने पर निराशा का सामना करना पड़ेगा, खानपान में लापरवाही से सेहत का नुक्सान होने की आशंका, कर्ज अदा करने की चिंता प्रभावी रहेगी।
मिथुन
सोच-विचार ज्यादा करने से सोचा हुए काम में देरी, पारिवारिक संबंधों में दरार, बहसबाजी करने से तनाव, बिना कारण यात्र पर खर्च होगा, विश्वासघात मिलने की आशंका, सजगता जरूरी।
कर्क
किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा, अच्छे काम से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार से संबंधित यात्र का लाभ मिलेगा, बाहरी खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
सिंह
कार्य-व्यवसाय की उन्नति में बाधा, प्रेम संबंधों में कड़वाहट से मन व्यथित रहेगा, सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, दुश्मन नुक्सान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।
कन्या
रोग की समाप्ति, कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, किसी से पुराना बैर समाप्त होगा, कर्ज का निपटारा करने में सफलता, मित्रों के सहयोग से हालात अपने पक्ष में कर पाएंगे।
तुला
हालात आपको सोच के उलट, पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, यात्र करने पर कष्ट का सामना करना पड़ेगा, धन के मामले पर किसी से विश्वासघात मिल सकता है, लेनदेन में सावधान रहें।
वृश्चिक
समस्याएं हल होने की ओर, किसी से गलतफहमी दूर होगी, बड़ों की सलाह से किया काम फायदेमंद, महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू होगा, अदालती कामों में सफलता मिलेगी।
धनु
कारोबार में लगाए धन का लाभ अब मिलेगा, उच्च अधिकारियों से संपर्क का लाभ, किसी के सहयोग से बकाया धन मिल सकता है, व्यापार एवं कारोबार में फायदा होगा।
मकर
बुद्धि से काम लेने पर हर काम में सफलता, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, पढ़ने-पढ़ाने में दिलचस्पी बढ़ेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कोई विशेष घटना घट सकती है।
कुंभ
कई कामों में हालात अनुकूल रहेंगे, किसी बड़े के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा,धन जमा करने का रुझान पैदा होगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग, संतान पक्षं की ओर से प्रसन्नता रहेगी।
मीन
आपका आखिरी निर्णय आपके हित में होगा, किसी विशेष घटना के घटित होने का योग, समाज सेवा में रुझान बढ़ेगा, धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा, तीर्थ स्थल की यात्र का मन बन सकता है।

