Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 08 अप्रैल 2024:इन राशि वालो को मिलेगी करियर में सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

April 8, 2024

आज का राशिफल 08 अप्रैल 2024:इन राशि वालो को मिलेगी करियर में सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 अप्रैल 2024: सोमवार 8 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की अमावस्या तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक सोमवार यानी 8 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। मन में बेचैनी बनी रहेगी। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पार्टनर से विवाद हो सकता है। 

वृषभ राशि
आज के दिन यात्रा का भरपूर आनंद आप लेंगे। स्वादिष्ट भोजन आपको प्राप्त होगा। स्टूडेंट को सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ आपका खराब रह सकता है। मित्रों की हेल्प से समय पर कार्य होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि
आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। नुकसान हो सकता है। अपने भाषा पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से आपका मनमुटाव हो सकता है। दिन भर थकान व कमजोरी बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव से आप ग्रसित रहेंगे। भाग दौड़ आज के दिन ज्यादा रहेगी।

कर्क राशि
आज के दिन कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। थकान व कमजोरी दिनभर बनी रहेगी। बिजनेसमैन को लाभ प्राप्त होगा। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मित्रों की हेल्प प्राप्त होती रहेगी। कार्य समय पर पूर्ण न होने से मन में टेंशन रहेगी।

सिंह राशि
आज के दिन पुराने रोग से आपको हानि हो सकती है। व्यर्थ की भाग दौड़ ना करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। आपके कार्य लेट से होंगे। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी आपको भारी पड़ सकती है।

कन्या राशि
आज कार्यों में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर में दर्द रह सकता है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद के लिए प्लान बनाएंगे। नौकरी में आपको फायदा मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के अवसर आपको मिलेंगे।

तुला राशि
आज के दिन व्यर्थ का धन खर्च होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपका दिन खराब हो सकता है। जीवन साथी से मेलजोल बना कर रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रह सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा।


वृश्चिक राशि
आज के दिन ज्यादा खर्च आपके सामने आएंगे। बाद विवाद ना करें। बात बढ़ सकती है। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। टेंशन बना रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर और समझदारी के साथ करें। दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि
आज के दिन शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट दर्द बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश करना आपको फायदेमंद रहेगा। लक का साथ आपको दिन भर मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि
आज के दिन धन प्राप्ति के योग हैं। कोई नया प्लान बनाएंगे। जिसका लाभ आगे मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका रुझान ज्यादा रहेगा। मान सम्मान से समझौता न करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से आपको लाभ प्राप्त होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण आपके आसपास बना रहेगा।

कुम्भ राशि
आज के दिन आस्तिक बने रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पहले के लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करें। आलस्य का त्याग करें, जिससे लाभ होगा।

मीन राशि
आज घर में गेस्ट का आगमन होगा। व्यापार व्यवसाय थोड़ा धीमा रह सकता है। किसी वस्तु में निवेश करना शुभ रहेगा। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। विवाद से क्लेश होगा। इससे आपका मन दुखी रहेगा। परिवार की चिंता आपको दिनभर बनी रहेगी। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें