Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 08 अगस्त 2024: मेष राशि वाले विवादों से रहे दूर, जानिए अपना आज का राशिफल

August 8, 2024

आज का राशिफल 08 अगस्त 2024: मेष राशि वाले विवादों से रहे दूर, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: दैनिक राशिफल गुरुवार 8 अगस्त का संकेत है कि सावन शुक्ल चतुर्थी को कर्क तुला समेत पांच राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। इन्हें धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य.

 मेष राशि
आज का राशिफल मेष राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को मेष राशि वालों के सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म के काम में आगे रहेंगे।

वृषभ राशि 
आज का राशिफल वृषभ राशि 8 अगस्त के अनुसार नये वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि 
आज का राशिफल मिथुन राशि 8 अगस्त के अनुसार मिथुन राशि वालों को अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन संभव है।

 कर्क राशि 
आज का राशिफल कर्क राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को कर्क राशि वालों को प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।

 सिंह राशि 
आज का राशिफल सिंह राशि 8 अगस्त के अनुसार अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि
आज का राशिफल कन्या राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

 तुला राशि
आज का राशिफल तुला राशि 8 अगस्त के अनुसार विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

 वृश्चिक राशि 
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

 धनु राशि 
आज का राशिफल धनु राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

मकर राशि 
आज का राशिफल मकर राशि 8 अगस्त के अनुसार समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

 कुंभ राशि
आज का राशिफल कुंभ राशि 8 अगस्त के अनुसार अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

 मीन राशि 
आज का राशिफल मीन राशि 8 अगस्त के अनुसार अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें