Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 08 जून 2024: इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना आज का राशिफल

June 8, 2024

आज का राशिफल 08 जून 2024: इन राशि वालो की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना आज का राशिफल

8 जून 2024 का राशिफल: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में उन्नति के साथ धन लाभ होगा. नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है. तुला राशि वाले संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधित कार्य में सावधानी बरतें. इस संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. मकर राशि वालों की धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. राजनीति में लाभ का पद प्राप्त होगा. मीन राशि वालों की धन संपत्ति में वृद्धि होगी. व्यापार में पिता के सहयोग से उन्नति के साथ धन लाभ होगा. किसी पुराने मित्र से धन वापस मिलेगा.

मेष

मेष राशि वालों को आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी. किसी आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें. अन्यथा हानि हो सकती है. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. किसी अतरंग साथी से धन प्राप्त होगा. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा. किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी यात्रा सफल होगी. पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे.

वृषभ

वृषभ राशि वालों को आर्थिक स्थिति में बड़ा अवतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. धन संपत्ति संबंधी समस्या समाज में मानहानि का सबब बनेगी. ग्रहस्थ जीवन में बिना सोचे समझे धन खर्च करने की आदत वाद विवाद का कारण बनेगी. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास कुछ हद तक सफल होंगे. जिससे धन लाभ होगा. प्रेम संबंधों में धन एवं आभूषण मिलने के योग है. नौकरी में आय का पद प्राप्त होगा. व्यर्थ धन अधिक खर्च होगा.

 

मिथुन

मिथुन राशि वालों की व्यापार में आय अच्छी होगी. रुका हुआ धन मिलेगा. ससुराल पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र में किसी साथी से निकटता का लाभ होगा. प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी. जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

 

कर्क

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में उन्नति के साथ धन लाभ होगा. किसी विपरीत लिंग साथी से वस्त्र और आभूषण प्राप्त होंगे. नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं. धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है. वैवाहिक कार्यक्रम के संपन्न होने के साथ धन एवं मान बढ़ेगा. व्यापार में पिता का सहयोग एवं सानिध्य मिलने से व्यापार में उन्नति लाभ के योग बनेंगे.

 

सिंह

सिंह राशि वालो को संतान पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी. आर्थिक पक्ष में पुराने आय स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा. परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कम होगी. संपत्ति संबंधी कार्य में भागदौड़ होगी. सोच समझकर इस संबंध में अंतिम निर्णय ले. धन की कमी का आभास होगा. अनावश्यक खर्चों से बचें.

 

कन्या

कन्या राशि वालों की चल चल संपत्ति में वृद्धि होगी. आकस्मिक धन लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ आय बढ़ेगी. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पैतृक धन संपत्ति विवाद कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है.

.

तुला

तुला राशि वाले संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधित कार्य में सावधानी बरतें. इस संबंध में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें. धन का संचय करें. अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है. बेवजह के खर्चों से बचें. आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा.

 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूजी निवेश आदि न करें. आर्थिक मामले में योजना से लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे. जमा पूंजी का सही तरह से उपयोग करें. किसी के बहकावे में न आए. आर्थिक मामलों में पुनरावलोकन करके नीति निर्धारण करें. अपनी बुद्धि विवेक से उचित समय में उचित निर्णय लेना लाभदायक रहेगा.

 

धनु

धनु राशि वालों के धन एवं संपत्ति दोनों की हानि हो सकती है. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा हानिकारक सिद्ध होगा. माता से धन एवं उपहार प्राप्त होगी. नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा. ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे. भूमि के विक्रय की योजना उधर में लटक सकती है. पिता से व्यापार में आर्थिक सहयोग मिलेगा.

 

मकर

मकर राशि वालों की धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. राजनीति में लाभ का पद प्राप्त होगा. किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा के सफल होने से धन लाभ होगा. किसी प्रियजन से वस्त्र एवं आभूषण प्राप्त होंगे. रोजगार प्राप्त होने से धन एवं सुख बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी.

 

कुंभ

कुंभ राशि वाले आर्थिक लेनदेन में अधिक सावधानी रखें. अधिक धन खर्च हो सकता है. अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पूंजी निवेश के संबंध में अंतिम निर्णय ले. आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे. धन संपत्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे. इस संबंध में कुछ सफलता प्राप्त होने की भी संभावना रहेगी.

.

मीन

मीन राशि वालों की धन संपत्ति में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में मनचाहा उपहार प्राप्त होगा. व्यापार में पिता के सहयोग से उन्नति के साथ धन लाभ होगा. किसी पुराने मित्र से धन वापस मिलेगा. नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा. किसी बड़ी योजना की पूर्ति हेतु सरकारी मदद मिलेगी. वस्त्र और आभूषण प्राप्त होंगे. राजनीति के क्षेत्र में लाभ उन्नति के योग बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Paramount Pictures ने जारी किया PAW Patrol: The Dino Movie का ट्रेलर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें