Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 09 अप्रैल 2024:इन राशि वालो को मिलेगी किस्मत का साथ , जानिए अपना आज का राशिफल

April 9, 2024

आज का राशिफल 09 अप्रैल 2024:इन राशि वालो को मिलेगी किस्मत का साथ , जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 अप्रैल 2024: मंगलवार 9 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक मंगलवार यानी 9 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहने से दिक्कत होगी। किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। काम बनेंगे। भाइयों से बिहेव ठीक रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन कोट व कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। पिछले लंबे समय से रुके हुए वर्क बनेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि
आज के दिन भूमि य भवन संबंधित कार्य आपको लाभ देंगे। रोजगार प्राप्त के प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी में सुकून रहेगा। कर्ज लेने की कोशिश ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क राशि
आज के दिन रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक पर जा सकते हैं। बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। फैमिली जीवन सुख शांति पूर्वक बीतेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल चुनरी चढ़ाई।

सिंह राशि
आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य का अपने ख्याल रखें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। बिजनेस ठीक रहेगा। दूसरों को कार्य करने दें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें।

कन्या राशि
आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मेहनत का फल आपको मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। लक का साथ आपको मिलेगा। फैमिली के लोगों से हेल्प मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए माता के मंदिर की सेवा करें।

तुला राशि
आज के दिन आपके पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साह वर्धन समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी-खुशी भरा समय बीतेगा। निवेश करना शुभ रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को धूप अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन की बात होगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य आपके पक्ष में है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता के मंदिर की साफ सफाई करें।

धनु राशि
आज के दिन यात्रा से लाभ की स्थिति बनेगी। बनते काम बिगड़ेंगे। लाभ में थोड़ी कमी रह सकती है। नौकरी में लोग अपने आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। व्यर्थ की आलस्य न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए अपने कुलदेवी की पूजा करें।

मकर राशि
आज के दिन पैसा प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। जीवनसाथी से बाद विवाद हो सकता है। किसी अपने का व्यवहार आपको दुखी करेगा। कानूनी समस्या हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बिगड़ सकती है। कोई नया प्लान बनाएंगे। कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है। किसी बात को बार-बार मन में सोचेंगे। सुख के साधनों में खर्च अधिक होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल चढ़ाएं।

मीन राशि
आज किसी के सलाह से काम करें। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बनी रहेगी। घर बाहर आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य आपके पक्ष में है। उसका लाभ उठाएं। दिन को शुभ बनाने के लिए माता की विधिवत पूजा अर्चना करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें