Site icon Dainik Savera Times

Today’s horoscope 10 Aug 2026: क्या कह रहे हैं आज आपके सितारे? पढ़ें 12 राशियों के लिए शुभ-अशुभ संकेत

Today's horoscope 10 Aug 2026

Today's horoscope 10 Aug 2026

Today’s horoscope 10 Aug 2026: मेष – मित्रों और सहयोगियों की सहायता से किया हुआ परिश्रम कार्य को सफलता की ओर ले जाएगा। भोजन संबंधी सचेत रहें, पेट खराबी का योग। व्यापारी धन के प्रति थोड़ी तंगी पर काम में तेजी महसूस करेंगे।

वृषभ
मानसिक खुशी और उत्साह सारा दिन ऊर्जावान रखेगा। दैनिक रचनात्मकता, व्यापार और गृहस्थी दोनों में संतोष की भावना रहेगी। स्वभाव में तीखे शब्द और तीव्रता दिन का मजा खराब न कर दे, ध्यान रखें।

मिथुन
हर क्षेत्र में स्वभाव में तेजी और तीखापन रहेगा जो अंतर्कलह के कारण रिश्तों में थोड़ी असहिष्णुता लाएगी, कार्य अधूरा छोड़ने से मन खिन्न होगा। मन में संदेह की अधिकता रहेगी।

कर्क
चंद्र राशि परिवर्तन आपको निराशा से उबार लेगा पर आशावान होने से ही कार्य सम्पन्न नहीं होते। कई तरह से रुकावट रहेगी। धन के प्रति ज्यादा जल्दबाजी न करें।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 10 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
पत्नी और व्यापार पिछले काफी समय से रुकावटों का सामना कर रहा है। वर्तमान दो दिन थोड़ा राहत आएगी। अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं और भोजन या मनोरंजन सबका समय निर्धारित करें।

कन्या
शिक्षा और व्यवसाय संबंधी अच्छी खबर आने के आसार, नए कार्य और उनके लिए धन व्यवस्था हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में अपने से बड़े व्यापारियों के संपर्क में आने से सम्मान और मधुर व्यवहार की प्रशंसा होगी।

तुला
व्यापार में लाभ की कमी पिछले काफी समय से निराशा दे रही है। कुछ अच्छे परिवर्तन मानसिक प्रसन्नता देंगे। परिश्रम की जरूरत, धन का व्यय और कार्य के लक्षण भी अच्छे नहीं आ रहे हैं।

वृश्चिक
काफी अच्छे अवसर होने के बावजूद सकारात्मक परिणाम नहीं दे पा रहे। संयम और धैर्य बनाए रखें जल्द ही विजय श्री आपको आनंदित करेगी। वैचारिक मतभेद चतुराई से सुलझाने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ मानी गई हैं ये 3 चीजें, घर में रखते ही बदल जाएगी किस्मत

 

धनु
माता-पिता या बुजुर्ग थोड़ा आपसे नाराज चल रहे हैं। पत्नी का सुझाव मानें तो कई विषयों पर सहमति और खुशी आ सकती है। दैनिक दिनचर्या में तेजी रहेगी धन और साझेदारी संबंधी कार्य प्रगति करेंगे।

मकर
कई कार्यों, जिनमें निकट भविष्य की सफलता निर्भर करती है, में रुकावट बढ़ेगी। बहुत छोटे-छोटे कार्य भी दूधर प्रतीत होंगे। नौकरी व्यवसाय हर तरफ से असहयोग के कारण निराशा होगी।

कुंभ
धन की कमी और उसकी चिंता का समय चल रहा है। इस परेशानी के लिए धन का प्रबंध या जुगाड़ में ही दिन व्यतीत होगा। अपनी कार्यपद्धति सुधारने का प्रयास भी व्यर्थ प्रतीत होगा। जीवनसाथी या गृहस्थी की अवस्था कलह या तनावपूर्ण रहेगी।

मीन
परिवार में निकट संबंधी की कोई शुभ सूचना आएगी। कार्य और संतान प्रति सुनियोजित रचनात्मकता खुशी का अवसर बनाएगी। पुराने मित्र या ग्राहक से मिलाप की संभावना प्रबल रहेगी। जिद्द या अड़ियलपन से बचें।

Exit mobile version