Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 10 जनवरी 2024: सिंह और मकर राशि वालों का रहेगा सही समय, जानिए अपनी राशि का हाल

January 10, 2024

आज का राशिफल 10 जनवरी 2024: सिंह और मकर राशि वालों का रहेगा सही समय, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal, 10 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन आपको पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नया कार्य करने करने की योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। धैर्य रखें। शुभ समय।

वृषभ राशि
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कुछ अनहोनी की आशंका रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
दूसरों से अपेक्षा न करें। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। आज के दिन जोखिम लेने से बचें। पुरानी व्याधि उठ सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में व्यवधान संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

कर्क राशि
आज आप भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बना सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज यश प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। संभलकर चलें।

सिंह राशि
आज के दिन किए गए भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। साथ ही आय में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। अपेक्षा से अत्यधिक लाभ के योग हैं। प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में समय प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। विवाद न करें। थकान रहेगी। चिंता रहेगी। लेकिन तनाव लेने की कोई आवश्यक्ता नहीं है।

कन्या राशि
आज के दिन व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें। स्थिति अनुकूल होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य को अनदेखा करने से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज के दिन मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला राशि
स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। धैर्य रखें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धन हानि होने के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमाद न करें।

धनु राशि
आज के दिन विवाद को बढ़ावा न दें। राजभय बना रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि
आज नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं। मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बन सकते हैं। व्यापार, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। धनार्जन होगा।

कुम्भ राशि
आज के दिन अपेक्षा से अधिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना सफल रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आज के दिन घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन राशि  
आज आपके घर में अतिथियों का आगमन होगा। खर्च बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यस्तता रहेगी। शत्रु भय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए मित्रों से संपर्क बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें