Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 10 फरवरी 2024: मेष राशि वालों को मिल सकती है समस्या, जानिए अपना आज का राशिफल

February 10, 2024

आज का राशिफ़ल 10 फरवरी 2024: मेष राशि वालों को मिल सकती है समस्या, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 10 February 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की प्रतिपदा तिथि है। आज से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। देवी आराधना जरूर करें। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान करें। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफलजाने चंद्र राशि के अनुसार आज 10 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पठन पाठन में लाभ की स्थिति बनेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल दें। 

वृषभ राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यों में मन लगा रहेगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत मिलेंगे। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। बाहर जाने का मन पड़ेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए माता महाकाली की पूजन करें।

मिथुन राशि
आज के दिन मन अपेक्षित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी अपरिचित पर विश्वास ना करें, नहीं तो हानि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। दुखद समाचार मिल सकता है। खर्च अधिक होगा। दूसरे के कार्यों में दखलअंदाजी ना करें। लव लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

कर्क राशि
आज के दिन कार्यों में विलंब के कारण टेंशन होगी। कीमती वस्तु संभाल कर रखें। लाभ में कमी रह सकती है। फालतू के खर्च न करें। विवाद को ज्यादा ना बढ़ाएं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह राशि
आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा से फायदा मिलेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आप प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

कन्या राशि
आज के दिन कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को अर्घ्य दें।

तुला राशि
आज के दिन कोई दुर्घटना हो सकती है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। विवाद को ज्यादा ना बढ़ाएं, किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में ना आएं। झंझटों से दूर रहें। निवेश कर सकते हैं। लव लाइफ में लोचा रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। राज्य की बाधा दूर होगी। लाभ प्राप्त होगा, कार्य अधिक रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ में क्रोध न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
आज के दिन कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। व्यापार में तेजी रहेगी। भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आप सहायता करेंगे। पारिवारिक टेंशन बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।

मकर राशि
आज के दिन गिफ्ट प्राप्त होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा से फायदा प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते है। समय की अनुकूलता प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करेंगे। लव लाइफ में टेंशन रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन संपत्ति के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। कोई बड़ा कार्य आप कर सकते हैं। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ प्राप्त होगा। कोई भी कार्य लापरवाही से ना करें। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।     

मीन राशि  
आज के दिन बिछड़े हुए साथियों से मुलाकात होगी। कार्यों में तेजी आएगी। आप का सम्मान बढ़ेगा। बड़ा कार्य करने का मन करेगा। कार्यो की अधिकता रहेगी। निवेश में लाभ होगा। लव लाइफ में दिन सामान्य रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान की आराधना करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें