Site icon Dainik Savera Times

Aaj ka Rashifal 11 दिसंबर 2024: मिथुन और कन्या राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal), 11 दिसंबर 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार (11 दिसंबर 2024) के सितारे किसी राशि पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे, तो किसी को मुश्किल में डाल सकते हैं। चूंकि, भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है, जो कर्मप्रधान होते हैं। मसलन, आप अपने कर्म से बुरे प्रभाव को कुछ हद तक कम भी कर सकते हैं। चंद्रमा मीन राशि पर गोचर करेंगे। पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। चंद्र राशि के अनुसार, कैसा रहेगा बुधवार का दिन? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

 

 

मेष राशि 
आज आपको अपने करीबियों व्यंग्यात्मक कमेंट्स सुनने को मिल सकते हैं। इसके लिए तैयार रहें और आप नहीं खोएं। हालांकि, आप इसे इग्नोर करने में सक्षम हैं। निजी जीवन में उथल-पुथल होने की संभावना है। परिवार के किसी करीबी मेंबर से समस्या को सुलझाने में मदद ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज आपकी जीत होगी। स्वास्थ्य डगमगा सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। करियर के क्षेत्र में मिलाजुला परिणाम रहेगा। साथी की बात सुनेंगे और आवेश में नहीं आएंगे, तो रोमांस का आनंद ले लाएंगे।हनुमान जी को पान अर्पित करें।

वृषभ राशि 
आज आपकी किसी स्पेशल शख्स से भेंट हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं, तो डबल होने के चांसेस बन सकते हैं। निवेश करने का यह बेहतर समय है। लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से चिंतित हो सकते हैं। करियर के लिए भी अनुकूलता बनु हुई है। आपके पास सफल होने की प्रतिभा और क्षमता है, इसलिए अवसर का लाभ उठाएं और जिम्मेदारी लें। प्रेम जीवन में आपका पॉजिटिव रवैया रिश्तों में प्रगाढ़ता घोल सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का जूस और पौष्टिक नाश्ते का सेवन करें। गणेश मंदिर में सफ़ेद पेड़े चढ़ाएं।

 

 

मिथुन राशि 
आज जीनव साथी के साथ या फिर लव लाइफ में बॉन्डिंग मजबूत होगी। समय रोमांटिक रहने वाला है। इसका आनंद उठाएंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन  किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। आ बैल मुझे मार जैसी स्थिति बन रही है। सोच-समझकर निर्णय लें। रुटीन लाइफ में व्यायाम या योग को शामिल करें। सही डाइट आपको फिट रखेगी। वर्कप्लेस में किसी खास से अनबन हो सकती है। बातचीत बंद होने से निराशा का अनुभव हो सकता है। ॐ गं गणपतये नमः का जप करें, गणेश भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

 

कर्क राशि आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। जीवन के प्रति नजरिया बदलेगा। आप निजी जीवन में धोखा खाए हुए हैं। लिहाजा, आप विफलता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आपको लगता है सभी एक जैसे हैं। ऐसा नहीं होता है। अपने शक्की मिजाज से बाहर निकलें और लोगों पर विश्वास करना सीखें। रिश्ते में संदेह करना ही आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोक रहा है। बिना पढ़ें किसी भी पेपर पर साइन नहीं करें। कोई पुराना प्रोजेक्ट आपको लाभ दिला सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। कुछ पल धूप में बैठें। गुनगुना पानी पीएं। शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

 

 

सिंह राशि 
आज आप राहत की सांस ले सकते हैं। आप एक लम्बे समय से निजी लाइफ में कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे थे, उस तनाव से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
स्वास्थ्य के लिहाज से आप अच्छे मूड में रहेंगे, जबकि आर्थिक रूप से आपको किसी रिश्तेदार से मदद मांगनी पड़ सकती है। लापरवाही से बचें। हानि के योग हैं। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। अपने विचारों में लचीलापन लाएं। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। सूर्य नमस्कार करें और अर्द्ध दें।

कन्या राशि 
आज स्टूडेंस के लिए अच्छा दिन है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। वर्कप्लेस तनाव वाली स्थिति बनती दिख रही है। किसी प्रोजेक्ट के समय पर पूरा नहीं होने से बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मोर्चे में आप अपनी दिनचर्या में कुछ फिटनेस संबंधी गतिविधियों को शामिल कर सकते हैं। वहीं, आर्थिक रूप से आपके ग्रह आपके फेवर में हैं। अचानक धन के योग हैं। सोचने-समझने का नजरिया सकारात्मक रखें। चीजें अपने आप पक्ष में हो जाएंगी। जेब में हरा रूमाल रखें और सवा किलो हरी मूंग दाल का दान करें। हर तरह से जीवन में  शुभता आएगी।

 

तुला राशि 
आज आपका दिन योजनाएं बनाने में ही गुजर सकता है। आप योजना तो बना लेंगे, लेकिन आपके सामने सबसे बड़ी दुविधा इसके क्रियान्वयन को लेकर हो सकती है। लिहाजा, प्लानिंग से पहले क्रियान्वयन की रूपरेखा तय कर लें अन्यथा फंस सकते हैं।
आपको पता होना चाहिए कि किसी भी प्रोजेक्ट के सफल होने में उसके बेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ठीक ‘रीढ़ की हड्डी’ की तरह। दिन पक्ष का है, इसलिए उसका आनंद उठाएं। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान लगा सकते हैं। पूजा-पाठ या मंदिर जा सकते हैं। आज दूध का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि 
आज आपको एक शख्स से बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आप वाकई काफी समय से करना चाहते थे। आज ग्रह आपके फेवर में हैं, पहल करने की हिम्मत कर लें। यकीनन, इसका रिजल्ट आपके पक्ष में रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग स्थापित होगी और केमिस्ट्री भी शानदार रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत है। धन मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

धनु राशि
आज आपको किसी बात का डर सता सकता है। बेचैनी महसूस होगी। कई बार ऐसा सोचेंगे, जो रौंगटे खड़े कर देगा। इससे आपको आपके करीबी और प्रियजन ही बाहर निकाल सकते हैं। ईटिंग-आउटिंग में जा सकते हैं। शाम आते-आते आप रिलैक्स महसूस करेंगे। सब कुछ आपके पक्ष में होगा। धन को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल हैं। गुरुजन समान बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी असहाय की गर्म कपड़े दान करना अत्यंत शुभ रहेगा।

मकर राशि 
उठिये, हिम्मत दिखाइए। उन चीजों को दुरुस्त करने का ये सही समय है, जो आपकी
लापरवाही की वजह से ख़त्म होने के कगार पर हैं। आपको फिलहाल किसी बात को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पेशेवर मोर्चे पर समय आपके पक्ष में है।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। आने वाला समय भी आपके बहुत अनुकूल है। बस, जल्दबाजी और क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। काले तिल का दान और शनि मंत्रों जप करना फलदायी साबित हो सकता है।

 

कुंभ राशि 
आज आपको चोट लग सकती है। असल में जोश में होश खा बैठेंगे। आप अपनी सेहत को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसी चक्कर में फिटनेस को लेकर कुछ ऐसा करेंगे, जो चोट का कारण बन सकती है। अलर्ट रहें। वर्कप्लेस में रूटीन के कामों बिजी रहेंगे। निजी जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं, जो सकारात्मक साबित होगा। आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें और अपने स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रखें। गरीबों को कुछ खाने की वस्तु दे सकते हैं या ठंड से सिकुड़ रहे किसी असहाय को कंबल का दान करना अति शुभ होगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा। मूवी देखने का प्लान बन सकता है या फिर किसी मांगलिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा। आप एंजॉय करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप किसी को मनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है, लेकिन दयालुता के साथ मधुर वाणी का इस्तेमाल करना होगा। आपके लिए एक टिप्स भी है।  रूठे को एक फेवरिट गिफ्ट दें और सॉरी बोल दें। सारे गिल- शिकवे दूर होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं या चीटियों को भूरा डालें। सभी काम पूर्ण होंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में आज ‘इंडिया’ ब्लॉक का महामंथन, 23 दल होंगे शामिल

Exit mobile version