Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 11 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगी ख़ुशी, जानिए अपना आज का राशिफल

February 11, 2024

आज का राशिफ़ल 11 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगी ख़ुशी, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 11 February 2024, रविवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की द्वितीया तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान करें। आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 11 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन फंसा हुआ पैसा मिलेगा। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभकारक रहेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न दिखाएं। लव लाइफ में कोई तीसरा इंटरफेयर कर सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन योजना सफल होगी। मनमाफिक स्थान पर जा सकते हैं। कार्य स्थल में प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे। घर परिवार की चिंता सताएगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान आराधना करें। 

मिथुन राशि
आज के दिन घर की सजावट में खर्च हो सकता है। भूमि या वाहन आदि के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। उन्नत के मार्ग मिलेंगे, नौकरी में सुकून रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्यों से बचें। सभी कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में टेंशन रह सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता महाकाली की पूजा आराधना करें। 

कर्क राशि
आज के दिन अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। फालतू की बातों पर ध्यान ना दें। बातों में स्पष्टता रखें। व्यापार ठीक चलेगा। लव लाइफ में सामंजस्य बनाकर रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए भैरव आराधना करें।

सिंह राशि
आज के दिन बेवजह अपनों से विवाद हो सकता है। जिससे रिश्तो में खटास आएगी। मन हताश रहेगा। मन की बात किसी से शेयर ना करें। लेन-देन में जल्दबाजी न दिखाएं। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास ना करें। लव लाइफ में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 

कन्या राशि
आज के दिन पार्टी व पिकनिक का प्लान बनेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में न्यू वर्क कर पाएंगे। अधिकारी आपके ऊपर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तीसरा कोई दखलंदाजी करेगा। सावधान रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता सरस्वती की आराधना करें।

तुला राशि
आज के दिन नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों की हेल्फ मिलेगी। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ में टेंशन रह सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय व्यापार से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। तनाव व चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। समय अनुकूल है। लव लाइफ में ईमानदारी बनाए रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें।

धनु राशि
आज के दिन चोट चपेट से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्ट लोगों से दूरी बनाकर रखें। बिना वजह विवाद हो सकता है। चिंता व तनाव बने रहेंगे। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में ब्रेकअप हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता दुर्गा की आराधना करें।

मकर राशि
आज के दिन राजकीय बाधा दूर होगी। रुका हुआ कार्य बनेगा। तीर्थ यात्रा का प्लान बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। कीमती वस्तु का ध्यान रखें। लव लाइफ में अनावश्यक परेशानी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।  

कुम्भ राशि
आज के दिन आत्म सम्मान बना रहेगा। गुड न्यूज़ मिलेगी। कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। धन की प्राप्ति आसानी से होगी। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। लव लाइफ में झूठ का सहारा ना लें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।   

मीन राशि  
आज के दिन गिफ्ट प्राप्त होगा। यात्रा से फायदा होगा। समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर आपसे खुश रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें