Today’s horoscope 12 July 2026: मेष – धर्म-कर्म से सम्बंधित काम पूरा, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में सफलता, कार्यरूप में परिणिति, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास असफल।
वृषभ
बने बनाए कार्यों में रुकावट, वाद-विवाद की आशंका, प्रियजनों से किसी बात पर मतभेद की आशंका, मनवांछित सफलता प्राप्त होने से तनाव कुछ कम होगा, व्यय की अधिकता।
मिथुन
ग्रह दशा प्रतिकूल, मनचाही सिद्धि की पूर्ति में रुकावट, बड़ों की सलाह हितकर, वाद- विवाद से मन परेशान, पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव।
कर्क
लम्बे समय से चली आ रही समस्या के समाधान में आपका फैसला लाभकारी, यश-मान प्रतिष्ठा से संबंधित काम पूरा, भोग-विलास की ओर रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 12 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
सिंह
विचारित योजनाओं पर काम में देरी, आर्थिक तौर पर स्थिति निराशाजनक परिवार में अनावश्यक खर्च, विरोधियों का वर्चस्व, जोखिम से नुक्सान, धन के आगमन में बाधा।
कन्या
कारोबार में लाभ का योग, शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में कामयाबी आपसी बैर-विरोध में कमी, निजी जीवन में नई उपलब्धि प्राप्त, दोस्तों की सलाह से कारोबार में कामयाबी।
तुला
बनाई गई योजना को बदल कर काम शुरु करेंगे, सेहत में पर्याप्त सुधार, कर्ज की अदायगी का प्रयास सफल, बिना कारण खर्च होने से असंतोष, परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव।
वृश्चिक
व्यापार में पैसे का निवेश होगा, काम करने की क्षमता में वृद्धि, सुसंदेश की प्राप्ति, परोपकार में खुशी और संतोष का आभास, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, बड़ों की सलाह पर लाभ।
ये भी पढ़ें- बेल पत्र, भांग-चन्दन, रजत मुकुट और रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल का हुआ शृंगार, देखें भस्म आरती
धनु
कारोबार बढ़ाने और नई योजना पर काम में तेजी, साथी कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खर्च करने की स्थिति, यात्रा पर जाने का लाभ।
मकर
सेहत में सुधार से मन प्रसन्न, पारिवारिक जीवन में किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, व्यापार कारोबार में नवपरिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, परोपकार करने की ओर रुझान।
कुंभ
शिक्षा एवं प्रतियोगिता की दिशा में सफलता, कारोबार व्यापार में लाभ का योग, अपना काम करने की ओर रुझान, सुख- सुविधा के साधनों पर खर्च, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति।
मीन
उन्नति का अवसर प्राप्त, किसी के माध्यम से समस्याएं सुलझने की ओर, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

