Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 12 सितम्बर 2024: इन राशियो का दिन रहेगा शुभ, जानें बाकी राशियों का हाल

September 12, 2024

आज का राशिफल 12 सितम्बर 2024: इन राशियो का दिन रहेगा शुभ, जानें बाकी राशियों का हाल

12 September 2024 Ka Rashifal: गुरुवार, 12 सितंबर का राशिफल क्या है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. सेहत का ख्याल रखेंगे, तो फिट रहेंगे, लेकिन लंबी यात्रा पर जाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें. दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है, लेकिन व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. परिवार में किसी तरह का विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कोशिश करें कि किसी को बुरा न लगे.

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ भागदौड़ भरा हो सकता है. मन में बेचैनी रह सकती है और सेहत में गिरावट महसूस हो सकती है. व्यापार में कोई बड़ी डील छूट सकती है और पार्टनर के साथ कुछ मतभेद भी हो सकते हैं. इस समय शांत रहें और थोड़ी सावधानी बरतें.

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पुराने काम जो रुके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं. सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आप नया काम शुरू करने का सोच सकते हैं. परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और धार्मिक यात्रा की भी संभावना है.

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. सेहत में सुधार रहेगा और अगर आप किसी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिल सकती है. व्यापार में साझेदारी में नए काम की शुरुआत का योग बन रहा है और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.

5. सिंह राशि

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं और बड़े विवाद की संभावना है. सेहत में गिरावट आ सकती है और पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार में किसी पार्टनर से धोखा मिल सकता है और परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें.

7. तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. सेहत में सुधार होगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का मौका मिलेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है. परिवार के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा. आप कोई नया काम पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं.

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा. नौकरी या किसी अन्य प्रयास में सफलता मिलेगी. व्यापार में मुनाफा होगा और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. नया वाहन या मकान खरीदने का मौका मिल सकता है, लेकिन विवादों से दूर रहना होगा. आज का दिन खुशी से बिताएं.

9. धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में थोड़ा चिंताजनक हो सकता है. पारिवारिक समस्याओं के कारण मन में अशांति रह सकती है. व्यापार में सहयोगियों की वजह से नुकसान होने का अंदेशा है और घाटा भी उठाना पड़ सकता है. परिवार में विवादों की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और पार्टनर से मतभेद से बचें.

10. मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है. सेहत बिगड़ सकती है और व्यापार में हानि होने का योग है. लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन का सही उपयोग करें और सतर्क रहें. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें.

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है और सभी अधूरे काम पूरे होंगे. मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और व्यापार में लाभ होगा. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा.

12. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आप नया काम शुरू कर सकते हैं और किसी खास व्यक्ति के आने से मन खुश रहेगा. माता-पिता और परिवार के साथ कोई बड़ा काम करने की योजना बन सकती है. घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और नया वाहन या मकान खरीदने का भी योग है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: 152 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान की पारी, फॉलोऑन के बाद मंडरा रहा बड़ी हार का खतरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें