Site icon Dainik Savera Times

Today’s Horoscope 13 Jan 2026: आज लोहड़ी के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? जानें 12 राशियों का राशिफल

Today's Horoscope 13 Jan 2026

Today's Horoscope 13 Jan 2026

Today’s Horoscope 13 Jan 2026: मेष – लम्बे समय से अटका काम अब शुरु होगा, पुरानी दुश्मनी का अंत होगा, वैवाहिक जीवन में सुख शांति का वातावरण, किसी समारोह में शामिल होना पड़ सकता है।

वृषभ
मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे, अदालती फैसले आपके पक्ष में, प्रेम संबंधों में मजबूती, दफ्तर में अधिकारियों से सहयोग, किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन
फंसा हुआ धन मिल सकता है, समाज सेवा से आपका मान बढ़ेगा, आपसी सलाह से कामयाबी मिलने की ओर, बड़ों की सलाह से कारोबार को बढ़ाने की योजना बनेगी।

कर्क
धन के मामले में असंतोष, कारोबार बढ़ाने की योजना असफल, बात-बात पर गुस्सा, कर्ज अदा करने की चिंता, दोस्तों से मनमुटाव, बिना कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश सरकार की चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी किए बर्खास्त

सिंह
पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होगी, व्यापार में लगाए धन का लाभ मिलेगा, दूसरों की मदद से काम निकालने में कामयाब होंगे, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा।

कन्या
विचारित योजना पर काम शुरु होने की ओर, उन्नति के द्वार खुलेंगे, आरोग्य सुख की प्राप्ति, कर्ज अदायगी में सफलता, खानपान में नयापन, सुख-सुविधा में बढ़ौतरी।

तुला
कारोबार में सोचने के अनुसार लाभ, नौकरी में तरक्की, घरेलू जिम्मेदारियां पूरी होंगी, परोपकार के काम करेंगे, निजी जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।

वृश्चिक
व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, शुभ विचार मन में आएंगे, मान-सम्मान बढ़ने वाला काम पूर होगा, पारिवारिक जीवन में मधुरता, सरकारी कामों में सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें- मंडी में निजी बस हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत, बच्चा सहित पांच घायल

धनु
किस्मत में लाभ का रास्ता खुलेगा, अच्छे काम में भाग लेंगे, क्रोध आने पर संयम बरतें आपको लाभ होगा, किसी प्रिय मित्र से भेंट होने पर मन प्रसन्न, अधीन कर्मियों के सहयोग से काम सम्पन्न होगा।

मकर
घरेलू समस्याओं से चिंता, धन की कमी, किसी मामले पर तनाव, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, परिवार में किसी बात को लेकर बहस, शिक्षा प्रतियोगिता में विफलता के हालात।

कुंभ
लाभ मिलने का योग, दफ्तर में कर्मचारियों से सहयोग, परिवार के लिए सुख के साधन मिलेंगे, समाज सेवा की ओर रुझान, रिश्तेदारों में आपका सम्मान बढ़ेगा, यात्रा के बाद कारोबार में रुकावटें दूर होंगी।

मीन
किसी योजना पर काम शुरु होगा, आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे, कारोबारी जगह बदलनी पड़ सकती है, बाहर खाने का कार्यक्रम बन सकता है, सैरसपाटे के अवसर मिलेंगे।

Exit mobile version