Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 14 फरवरी 2024:बसंत पंचमी के दिन इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

February 14, 2024

आज का राशिफ़ल 14 फरवरी 2024:बसंत पंचमी के दिन इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 14 February 2024, बुधवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की पंचमी तिथि है। आज वसंत पंचमी भी है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू है। गंगा स्नान करें। आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 14 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन यात्रा, नौकरी व निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आज आपको गिफ्ट प्राप्त होगा। लव लाइफ में प्रेम एवं विश्वास बना रहेगा। आप एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे। रोमांटिक बने रहेंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा। 

वृषभ राशि
आज के दिन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार की समस्याओं से टेंशन रहेगा। लव लाइफ में अपने जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। अपने भावनाओं को पार्टनर के साथ व्यक्त करें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन राशि
आज के दिन अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। पेट रोग हो सकता है। लव लाइफ में अपने पार्टनर को लुभाने के लिए अच्छा सा गिफ्ट दें। अपने दिल की बात जुबान पर ला दें, काम बन जाएगा। आज आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।  

कर्क राशि
आज के दिन नए कार्यों की प्राप्ति होगी। आज के दिन समस्याओं से समाधान प्राप्त होगा। लव लाइफ में नया रिश्ता बनेगा। अधिक सोच विचार नहीं करना है। दिल से स्वागत करिए। दिन खुशियों से भरा रहेगा। 

सिंह राशि
आज के दिन संतान की तरफ से खुशी प्राप्त होगी। शत्रुओं से सावधानी बरतें। लव लाइफ में अपने दिल के सबसे नजदीक और खास व्यक्ति के साथ अपना समय बिताएं। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 

कन्या राशि
आज के दिन किसी काम में जल्दबाजी ना करें। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। लव लाइफ में गर्मजोशी से विचार करें। जीवन को खुश बनाएं। अपने दिल की बात उससे कह दें। जीवन सुखमय हो जाएगा।

तुला राशि
आज के दिन कीमती वस्तु संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में टेंशन रहेगी। लव लाइफ में आपको खुशी की तलाश है। रिश्ता अगर काफी समय से है, तो उसको नयापन देने की कोशिश करें। कामयाब रहेंगे। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन व्यापार व्यवसाय में सतर्कता बरतें। प्रयासों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में अधिक उत्साहित होकर कोई भी फैसला लेने से बचें। अपने प्यार का सर्टिफिकेट देने के लिए आज तैयार रहें।

धनु राशि
आज के दिन रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी पार्टी में भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने लव को अपने दिल की बात बताने का कुछ समय दें।

मकर राशि
आज के दिन संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्त के योग हैं। लव लाइफ में नए रिश्तों को लेकर उत्साहित रहेंगे। किसी प्रकार का वादा आज ना करें। अपनी पर्सनल रिलेशन को लेकर आप कुछ दुविधा में रहेंगे।

कुम्भ राशि
आज के दिन मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्य बनने से प्रसन्नता रहेगी। लव लाइफ में पूरे उत्साह के साथ जीवन के इस समय का स्वागत कीजिए। प्रेमी की मदद कीजिए। उसके भावनाओं का पूर्ण सम्मान करिए, लाभ होगा।

मीन राशि  
आज के दिन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आलस्य करने से बचें। लव लाइफ में अपने प्रेमी पर ज्यादा ध्यान दें। उसे अपने प्लान के बारे में बताएं। जब आप अपने प्लान को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे, तो प्रेम बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें