Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 14 जनवरी 2024: मकर संक्रांति इन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जानिए अपनी राशि का हाल

January 14, 2024

आज का राशिफल 14 जनवरी 2024: मकर संक्रांति इन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal, 14 january 2024: रविवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि

आज के दिन अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। व्यवसाय से लाभ होगा। मेहनत के साथ कार्य करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। उन्नति होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। घर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन का आनंद लेंगे।

वृषभ राशि
आज के दिन आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा लेकिन लालच न करें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है।

मिथुन राशि
आज के दिन सामान्य दिनों में दौड़ धूप अधिक हो सकती है। कुछ काम ऐसे भी होंगे जो बनते हुए बिगड़ सकते हैं। जिसके कारण काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। इसके साथ ही जल्दबाजी में निर्णय न लें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। लाभ होगा। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आज का दिन आपका सामान्य रहेगा।

कर्क राशि
आज के दिन कानूनी अड़चन आ सकती है। बोलचाल में हल्कापन बिल्कुल न रखें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी जिसके कारण चिंता में कमी आएगी। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज के दिन घर में मीठा बनेगा।

सिंह राशि
आज के दिन बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखें। दिन भर की व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। बोलचाल में संयम रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेंगे।

कन्या राशि
आज के दिन आपके द्वारा बनाई गई योजना फलीभूत होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कार्यस्‍थल पर बदलाव संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर के कार्य लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा। आज आप अपना पूरा समय परिवार को देंगे। 

तुला राशि
आज के दिन नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। उत्साह बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। घर परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में कुछ विशेष पकवान बन सकता है।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको राजकीय सहयोग मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सत्संग का लाभ मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बचें। आलस्य हावी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर में ज्यादा समय देंगे।

धनु राशि
आज के दिन डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बनी रहेगी। जिसके कारण आप दिन भर प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। बेचैनी रहेगी। व्यापार वृद्धि के योग हैं। नए काम मिल सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। उत्साह बना रहेगा। त्यौहार के कारण घर में  अच्छा पकवान बनेगा।

मकर राशि
लेन-देन में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। लाभ सामान्य दिनों की तुलना में कम होगा। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों से विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। जितना हो सके तो एक दूसरे का सहयोग करते रहें।

कुम्भ राशि
आज के दिन आय में वृद्धि के योग हैं। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। धार्मिक स्थानों पर जाएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। कार्य सिद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। परिवार में माता पिता और भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि
आज के दिन समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। विवेक से कार्य करें। किसी के बहकावे में ना आएं। दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाएंगे। नकारात्मकता बढ़ेगी। आय में निश्चितता रहेगी। देनदारी बढ़ेगी। पुरानी व्याधि से परेशानी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च अधिक होगा। खर्च करने से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें