Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 14 जुलाई 2024:वृश्चिक राशि वालो धार्मिक स्थान पर जाने का मिलेगा मौका, जानिए अपना आज का राशिफल

July 14, 2024

आज का राशिफल 14 जुलाई 2024:वृश्चिक राशि वालो धार्मिक स्थान पर जाने का मिलेगा मौका, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 14 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की अष्टमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें रविवार यानी 14 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
शाम तक अच्छी सूचना आज आपको प्राप्त होगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टनरों से बात विवाद हो सकता है। पारिवारिकजनों से मतभेद होगा। किसी के बहकावे में न आएं। आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पर जरूर जाएं।

वृषभ राशि
लाभ के अवसर आपको आज प्राप्त होंगे। मेहनत का फल मिल सकता है। मान सम्मान सम्मानीयजनों से प्राप्त होगा। मित्रों की हेल्प से आपके काम बनेंगे। बिजनेस लाभदायक रहेगा। अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोषा न करें।

मिथुन राशि
कोई बड़ी बाधा का सामना आपको करना पड़ेगा। कीमती बस्तु खरीद सकते हैं। फैमिली में पारिवारिक झगड़ा हो सकता है। मानसिक बेचैनी आपको दिनभर बनी रहेगी। परिवार का ख्याल रखें, दिन अच्छा गुजरेगा।

कर्क राशि
कानूनी अड़चनों का आपको सामना करना पड़ सकता है। व्यक्ति को भाग दौड़ ज्यादा करना पड़ेगा। रचनात्मक कार्य में फैमिली का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद दोस्तों के साथ मिलेगा। आज के दिन का आप आनंद उठा पाएंगे।

सिंह राशि
किसी व्यक्ति के बातों में ना आएं, नहीं तो हानि हो सकती है। उन्नति के मार्ग आपके लिए खुलेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आपको करना होगा। समय की अनुकूलता का लाभ आपकी फैमिली को मिलेगा।

कन्या राशि
आज के दिन ज्यादातक क्षेत्रों में आपका फायदा होगा। शत्रु आज आपसे डर कर रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर की फीलिंग को समझें। मानसिक बेचैनी दिनभर आपको बनी रह सकती है।

तुला राशि
विवाद को ज्यादा बढ़ने न दें। आज के दिन घटना के प्रति विशेष सफाई रखने की जरूरत है। बनते हुए कार्यों में बिगड़ने के कारण घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। क्रोध ज्यादा ना करें। आज का दिन मिला जुला रहने वाला है।

वृश्चिक राशि
धार्मिक स्थानों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन का प्लान बनेगा। निवेश आज आपका सोच समझकर करना चाहिए। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। दिन अच्छा गुजरेगा। परिवार का ख्याल रखें।

धनु राशि
किसी बड़े काम करने का सपोर्ट आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्य स्थल पर परिवर्तन करने से प्रॉफिट प्राप्त होगा। नए उपकरण शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। 

मकर राशि
यात्रा से आज आपको फायदा प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट में पैसे लगाने से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परिवार भी आपसे आज खुशहाल रहेगा।

कुम्भ राशि
वाद विवाद ज्यादा हो सकता है। लेनदेन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च हो सकता है। बिजनेस आपका ठीक रहेगा। परिवार का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोत्तरी होगी।

मीन राशि  
शेयर मार्केट व म्युच्युल फंड से आपको लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारी के लिए प्रयास करें। कोई बड़ी समस्या का हल आपको प्राप्त होगा। समय आपके अनुकूल है। उसका फायदा आपकी फैमिली को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश, ईरान में फ‍िर हालात ब‍िगड़ने पर इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें