Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 15 जून 2024: मेष राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार , जानिए अपना आज का राशिफल

June 15, 2024

आज का राशिफल 15 जून 2024: मेष राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार , जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 15 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की नवमीं तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें शनिवार यानी 15 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

 मेष राशि
आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। कॉन्फिडेंस के साथ आज आप अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में किसी के कारण लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको सुकून रहेगा।

वृषभ राशि
आपके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में मान- सम्मान प्राप्त होगी। किसी बड़े काम को करने में आपके मन का रुझान रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शेयर मार्केट में म्युचुअल फंड में पैसा लगाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि
पुराने रोग के कारण आज परेशान हो सकते हैं। बड़ी समस्या का सामना आज करना पड़ेगा। दुखद समाचार के कारण मन दुखी रहेगा। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। कार्यों में लेट हो सकता है।

कर्क राशि
किसी गलती से आज आपको भुगतना पड़ सकता है। स्टूडेंट वर्क को सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल का आनंद फैमिली के साथ ले सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आज आपको मिलेगा।

सिंह राशि
पैसों के लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। नए कार्य संबंधित योजना से आज आपको बड़ा लाभ होने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। दिन आज बेहद आपके अनुकूल है, आज लाभ लें।

कन्या राशि
शत्रु आज आपसे पराजित होंगे। जीवनसाथी के हेल्प से मन आपका पसंद रहेगा। सुख के साथ बढ़ोतरी होगी। स्त्री पक्ष से आज विशेष लाभ होगा। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें।

तुला राशि
आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। वाणी में आज किसी को नुकसान न पहुंचाएं। किसी व्यक्ति से बेवजह बाद विवाद हो सकता है। धन लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे।

वृश्चिक राशि
आज के दिन कसम खाने से बचें। पूजा पाठ में विशेष मन लगा रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य आज पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा टाइम आपका व्यतीत होगा। कारोबार में सुकून रहेगा, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशि
आज आप प्लान बना सकते हैं। कार्यप्रणाली में विशेष सुधार करने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ सम्मान आपको प्राप्त होगा।

मकर राशि
पुराने शत्रु आज आपको विशेष रूप से परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता के कारण मन दुखी रहेगा। आज खर्च आपका ज्यादा होगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। निवेश करना लाभदायक रहेगा।

कुम्भ राशि
अप्रत्याशित खर्च आज आपके सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको दिक्कत होगी। स्वास्थ्य आपका खराब रहेगा। व्यापार बिजनेस ठीक-ठाक रहेगा। आय में वृद्धि का योग है।

मीन राशि  
रोजगार प्राप्त की दिशा में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। व्यवसायिक यात्राएं आप कर सकते हैं। निवेश करना ठीक रहेगा। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता का भाव रहेगा। पुराने रोग के कारण थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। विवाद न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें