Today’s Horoscope 14 Oct 2025 : मेष – आर्थिक- व्यावसायिक सफलता, जटिल समस्याओं का समाधान, आपसी सलाह से कामयाबी, किसी मंगल आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।
वृषभ
कार्य-स्थल पर आरोप- प्रत्यारोप की स्थिति, शारीरिक कष्ट, कार्यो में विफलता, लेन-देन में जोखिम से नुकसान, प्रतिष्ठा पर आघात।
मिथुन
भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, वाद-विवाद का निर्णय पक्ष में, मानसिक उलझनों में कमी, वैवाहिक सुख मनोनुकूल, स्तर बनाए रखने के लिए व्यय।
कर्क
व्यवसायिक परिस्थितियां विपरीत, व्यापार में हानि की आशंका, परिवार में अशांति, किसी योजना को लेकर चिंतित, व्यर्थ भ्रमण से निष्प्रयोजन व्यय।
सिंह
व्यापार में विस्तार एवं परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम उपस्थित, आपसी कटुता में कमी, परिवार में मंगल आयोजन, संभावित यात्रा का प्रसंग।
कन्या
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का निदान, लम्बे समय से विचाराधीन योजना मूर्तरूप में परिणित, बकाए धन की प्राप्ति, यश-मान प्रतिष्ठा परक कृत्य संपन्न।
तुला
मित्रों-परिजनों के सहयोग से पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का लाभ, धर्म अध्यातम की ओर रूचि बढने की संभावना।
वृश्चिक
आर्थिक प्रगति का सुयोग, बहुप्रतीक्षित कार्यो के बनने से सफलता, नवयोजना हेतु मित्रों से विचार विमर्श होगा, विवादास्पद मसला हल होन की ओर, यात्रा सफल होगी।
धनु
व्यापारिक प्रयास प्रगति पर, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, आहार-विहार में नवीनता, आवागमन में अनुकूलता, परोपकार की भावना जागृत।
मकर
अर्थ दशा में उन्नति, बुद्धि-चातुर्य से कार्य सिद्धि, किसी जटिल समस्या के समाधान हेतु प्रयत्नशील, जीवनसाथी से सामंजस्य, राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास सार्थक।
कुंभ
व्यापारिक लाभ का मार्ग प्रशस्त, शुभ भावनाओं का उदय, मान-सम्मान परक कृत्य संपन्न, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा।
मीन
सामाजिक कार्यो में रुझान, व्यक्तित्व का विकास, व्यवसायिक योजना फलीभूत, जनकल्याण की ओर रुझान, दाम्पत्य जीवन में मधुरता का वातावरण।

