Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s horoscope 16 Aug 2026: वृषभ-कन्या वालों के लिए सफलता का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

August 16, 2026

Today’s horoscope 16 Aug 2026: वृषभ-कन्या वालों के लिए सफलता का दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Today’s horoscope 16 Aug 2026: मेष – दिन अनुकूल रहेगा, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन हल्का कर सकती है, माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा का योग है।

वृषभ
नई उमंग और सफलता का दिन है, रुका काम पूरा होगा और कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे।

मिथुन
महत्वपूर्ण काम पूरा होने से उत्साह बढ़ेगा, छात्रों को मेहनत का लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है।

कर्क
व्यापार में धन लाभ और रिश्तों में मजबूती आएगी, वर्षों की मेहनत का फल मिलेगा, किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 16 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
अधूरे काम पूरे होंगे और सहयोगियों का साथ मिलेगा, किसी अनजान व्यक्ति से मिली सीख भविष्य में काम आ सकती है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या
करियर या काम में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं, नया कोर्स शुरू करने का विचार बन सकता है और कारोबारियों के लिए लाभ के अवसर हैं।

तुला
संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, इंजीनियर्स और छात्रों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक
पेंडिंग काम निपटाने में सफलता मिलेगी, निवेश से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें, सहकर्मियों के सहयोग से काम तेजी से पूरा होगा।

ये भी पढ़ें- नाग पंचमी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं जीवन की परेशानियां

 

धनु
रोजगार के नए अवसर आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर संभव है।

मकर
व्यापार में लाभ मिलेगा, मेहनत अधिक करनी होगी, बड़ों की सलाह और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए मददगार रहेगा, नौकरी में ट्रांसफर की अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ
दिन शानदार रहेगा, प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है, टूर-ट्रैवल और टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

मीन
नए विचारों को अमल में लाने का अच्छा समय है, राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि ऑर्गेनिक कृषि और छात्रों के लिए दिन खास लाभदायक रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें