Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 16 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अपना आज का राशिफल

February 16, 2024

आज का राशिफ़ल 16 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 16 February 2024, शुक्रवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की सप्तमी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू है। गंगा स्नान करें। आज चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 16 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन व्यावसायिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। दिनभर मन बेचैन रहेगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा। आज के दिन आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हल्दी का चंदन लगाकर घर से निकलें।

वृषभ राशि
आज के दिन यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन करने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर नहीं मिलेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मिथुन राशि
आज के दिन वाणी पर संयम बनाए रखें। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से कहा सुनी हो सकती है। चिंता व तनाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्य की अधिकता रहेगी। व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी। व्यावसायिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।

कर्क राशि
आज के दिन कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग करें। निवेश में किसी की सलाह अवश्य लें। धन प्राप्त के योग हैं। मित्रों से हेल्प प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें।

सिंह राशि
आज के दिन पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में देरी हो सकती है। प्रयास अधिक करने पड़ सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

कन्या राशि
आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। समस्या हो सकती है। शरीर आलस्य भरा रहेगा। स्वास्थ्य में खर्च होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। रोजगार प्राप्त के प्रयास में आलस्य न करें। दिन सामान्य रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
आज के दिन धन हानि हो सकती है। सावधानी बनाए रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपको नुकसान पहुंच सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराना पैसा मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन अधिक खर्च बढ़ेगा। वाणी में संयम बनाए रखें। किसी से विवाद न करें, बात बढ़ सकती है। टेंशन रहेगी। पुराने रोग से कष्ट प्राप्त होगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में ना पड़ें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें। 

धनु राशि
आज के दिन शत्रु परेशान कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट प्राप्त होगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने की कोशिश ना करें। यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभदायक रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें।

मकर राशि
आज के दिन धन प्राप्त के मार्ग खुलेंगे। नए प्लान बनेंगे। तुरंत लाभ नहीं प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान ज्यादा रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में लाभ होगा। कष्ट तनाव चिंता का माहौल बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य आपके पक्ष में होंगे। अपने सहयोगियों का सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि
आज के दिन घर में मेहमानों का आगमन होगा। खर्च अधिक होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभकारक रहेगा। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। पारिवारिक टेंशन बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें