Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2024: इन राशियों का होगा इन्वेस्टिंग में फायदा, जानिए अपना आज का राशिफल

April 17, 2024

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2024: इन राशियों का होगा इन्वेस्टिंग में फायदा, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 April 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 17 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की नवमी तिथि है। राम नवमी के दिन माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:05 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:47 पर

मेष राशि
आज के दिन पत्नी से संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आज ज्यादा खर्च करेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में आज माता का आपके आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार भी आपसे खुश रहेगा।

वृषभ राशि
आज के दिन यात्रा नौकरी व निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा। अधिकारी वर्ग आपकी हेल्प करेंगे। व्यापार के विस्तार हेतु आज आपके प्लान बनेंगे। शुभ कार्यों पर खर्च होगा। जो की एक उत्तम संकेत है।

मिथुन राशि
आज के दिन यात्रा नौकरी व निवेश में दिक्कत हो सकती है। नवीन पत्र और आभूषण आप खरीद सकते हैं। भाग्य आज आपके साथ रहेगा। मानसिक संतोष व प्रसन्नता अधिक रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।

कर्क राशि
आज के दिन वाणी पर संयम रखते हुए अपने काम करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति आपकी हो सकती है। व्यापार नौकरी में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अनजान व्यक्ति से नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि
आज के दिन कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आजीविका में परिवर्तन के विषय में विचार करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको फायदा होगा। दांपत्य जीवन में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी।

कन्या राशि
आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता व आशाजनक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। भेंट उपहार आज देना पड़ सकता है। धन संबंधी लाभ आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि
आज के दिन किसी बिजनेस पार्टी में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य में आप सफल रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। फैमिली जीवन सुख में रहेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के आप फल आपको मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
आज के दिन पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। व्यर्थ के झंझटों में ना पड़ें। जोखिम के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। दिनभर आप व्यस्त बने रहेंगे। दिनचर्या सुधार पर ध्यान देंगे। विवाद से बचें।

धनु राशि
आज के दिन निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव आपको मिल सकता है। पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। मित्रों में आपका कद बढ़ेगा। अजीबिता के क्षेत्र में नई डीलिंग मिल सकती है।

मकर राशि
आज के दिन आर्थिक डर बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय उन्नति की ओर बढ़ेगा। पुराने रोगों से नुकसान हो सकता है। निजी जनों से आपको कष्ट प्राप्त होगी। भूमि व वाहन की समस्या समाप्त हो सकती है।

कुम्भ राशि
आज एग्जाम व इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। संपत्ति के बड़े मामले आज निपट सकते हैं। आलस करने से बचें। ईश्वर पर आपकी आस्था बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।

मीन राशि  
आज के दिन घर बाहर खर्च अधिक होंगे। बुद्धि एवं तर्क से आप अच्छे ढंग से अपने कार्य कर पाएंगे। कार्य प्राणाली में सुधार करने की गुंजाइश रहेगी। तंत्र-मंत्र में आपकी रुचि ज्यादा बढ़ेगी। आज माता की पूजा आराधना जरूर करें>

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें