Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2025 : कर्क राशि वालों का क्रोध से बना बनाया काम बिगड़ सकता है, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल

April 17, 2025

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2025 : कर्क राशि वालों का क्रोध से बना बनाया काम बिगड़ सकता है, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल

Today’s Horoscope 17 April 2025

मेष
सुविधाओं पर व्यय, आहार-विहार में नवीनता की स्थिति। स्थान परिवर्तन की दिशा में प्रसंग। उत्तरार्ध में निकट बंधुओं व मित्रों से व्यर्थ का तनाव। संतान सम्बंधी कष्ट और चिंता।

वृषभ
माता-पिता की सेहत सम्बंधी चिंता। नए वाहनादि का क्रय या विक्र य न करें। नौकरी में सहयोगी क र्मचारियों से मतभेद हो सकते हैं। परोपकार की भावना जागृत होगी।

मिथुन
योजना को मूर्तरूप में परिणित कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आपसी सम्बंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। सुपरिचितों से विचार-विमर्श का परिणाम बेहतर।

कर्क
परिवार में अशांति का वातावरण बनने का योग। स्वास्थ्य सम्बंधी विशेष सावधानी रखें। धैर्य से काम लें। क्रोध एवं उत्तेजना से बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

सिंह
क्रोध, उत्तेजना व मानसिक तनाव। संतान सम्बंधी चिंता। सोच विचार कर कार्य करने से रुके कार्य पूरे होने की सम्भावना। आय के साधनों में वृद्धि के साथ खर्च भी बढ़ेगा।

कन्या
सफलता प्राप्ति में उलझनों व विघ्नों का सामना। बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग धन की प्राप्ति। मानसिक संतोष हेतु संयमपूर्वक व्यवहार आवश्यक। परिवार में विवाद की आंशका।

तुला
कारोबारी शिथिलता परेशान करेगी, अत्यंत संघर्ष करने के बाद निर्वाह योग धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। मित्रजनों और परिवारजनों से सहयोग कम। व्यर्थ की भागदौड़ एवं चिंता।

वृश्चिक
निकट सम्बंधी से धोखा मिलने से मन अशांत। जरा-जरा सी बात पर क्रोध आएगा। किसी के कहने पर गलतफहमी के शिकार होने से बचें। अकस्मात् यात्र का योग बन सकता है।

धनु
गैर-सरकारी समस्याओं का संतोषजनक समाधान। स्वजनों से वाद-विवाद की स्थिति, मनमुटाव रहेगा। संयम से काम लें वरना क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

मकर
मित्रों एंव सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति बेहतर। मनोविनोद के अवसर सुलभ होंगे। सामाजिक कृत्यों से यश प्राप्त होगा। कर्ज की अदायगी से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
किसी मित्र के माध्यम से बकाए रकम की वसूली होगी। शारीरिक सुख में कमी होगी। व्यवहार में जरा सी लापरवाही बने बनाए काम बिगाड़ दे। नौकरी में परेशानियां और वरिष्ठजनों से तनाव रहेगा।

मीन
व्यर्थ विवाद से बचें, अन्यथा निराशा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में किसी के साथ मनमुटाव होने के कारण कार्य में बाधा हो सकती है। बाधाओं के बावजूद हौसला पराक्रम बना रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें