Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 18 जुलाई 2024: धनु राशि वालो का यात्रा पर जाने का बनेगा योग, जानिए अपना आज का राशिफल

July 18, 2024

आज का राशिफल 18 जुलाई 2024: धनु राशि वालो का यात्रा पर जाने का बनेगा योग, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 18 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें गुरुवार यानी 18 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
परिवार के साथ समय आपका प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होने की संभावना है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आकर न करें। विरोधी वर्ग आज आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानीपूर्वक कार्य करें।

वृषभ राशि
उत्साहवर्धक सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। आत्म सम्मान बनाए रखने के लिए कार्य करें। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन आप कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को गिफ्ट दें। वह आपसे काफी खुश रहेगा।

मिथुन राशि 
मित्रों की हेल्प आज आपको प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के विषय में सोचना चाहिए। कारोबार में मुनाफा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि 
बात को आज ज्यादा बढ़ावा न दें। बुरी खबर आपको मिल सकती है। दौड़ धूप ज्यादा करने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के मन की बात करें। नहीं तो वह नाराज हो सकता है।

सिंह राशि 
किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होने की संभावना है। मनपसंद भोजन आज मिलेगा। जीवन साथी की हेल्प से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को कोई गिफ्ट दें, जिससे वह अपने मन की बातें आपसे कह सके।

कन्या राशि
अस्थाई संपत्ति के खरीद फरोख्त से आपको लाभ होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की हेल्प से आपके कार्य बनेंगे। लक आज आपके अनुकूल है। प्रेम प्रसंग के मामलों में आज ज्यादा झूठ न बोलें। परिवार को समय देने का प्रयास करें।

तुला राशि 
किसी व्यक्ति विशेष की हेल्प आपको प्राप्त हो सकती है। बिजनेस लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों से अनबन होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ बाहर लंच पर जाएं।

वृश्चिक राशि 
दुष्टजन आज आपको परेशान कर सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचेंगे। व्यापार आपका ठीक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के मन की बात का ध्यान रखें।

धनु राशि 
किसी धार्मिक स्थल पर आप जा सकते हैं। बिजनेस ठीक रहेगा। आपको शांति आज प्राप्त होगी। थकान ज्यादा रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना बनेगी।

मकर राशि 
कार्यस्थल पर आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मी आज आपकी हेल्प करेंगे। आरामदायक साधनों पर आज आपका खर्च अधिक होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन अच्छा गुजरेगा।

कुम्भ राशि 
फंसा हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। यात्रा आपकी मनोरंजक रहेगी। व्यापार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर वाहर में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग का ध्यान रखें।

मीन राशि  
स्वास्थ्य की ओर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें। चिंता तथा टेंशन आज आपको बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर से दूरी बनाकर रखें।

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश, ईरान में फ‍िर हालात ब‍िगड़ने पर इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें