Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 19 अगस्त 2024: सावन की आखिरी पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगा महालाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

August 19, 2024

आज का राशिफल 19 अगस्त 2024: सावन की आखिरी पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगा महालाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

19 August 2024 Ka Rashifal: सोमवार, 19 अगस्त का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1. मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा और एक के बाद एक अच्छी खबरें मिलती रहेंगी. आपकी रुचि किसी नए काम में जाग सकती है, लेकिन कामों को कल पर टालने से बचें.  सावधान रहें, कोई सहयोगी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकता है.

2. वृष राशि 

आज का दिन निवेश से जुड़े मामलों के लिए अच्छा रहेगा. नौकरी में आप अपने बॉस को खुश करने में सफल रहेंगे.  माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम को पूरा करेगा.  किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी और आपको संतान की संगति पर ध्यान देना होगा.  घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और भाई-बहन आपके कामों में साथ देंगे.

3. मिथुन राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा.  यदि कोई काम अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है. विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं. आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन राजनीति से दूर रहें.  माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालें और परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं.

4. कर्क राशि 

आज का दिन आपको मनचाहा लाभ दिलाएगा.  आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे और व्यापार में मुनाफा हो सकता है.  माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है और पारिवारिक कलह सिरदर्द बनेगी. नौकरी में बदलाव से बचें और किसी को धन उधार देने से परहेज करें.

5. सिंह राशि

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी.  कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, लेकिन राजनीति में सतर्क रहें.  किसी साथी से मुलाकात होगी जिससे आपका अकेलापन दूर होगा. विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में ढील न दें और पुराना लेन-देन परेशानी का कारण बन सकता है.

6. कन्या राशि 

7. तुला राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. उन्नति के नए मार्ग मिलेंगे और भगवान की भक्ति में मन लगेगा.  पुराना रोग उभर सकता है, इसलिए सतर्क रहें और किसी से कड़वी बात न कहें.  वाणी की मधुरता बनाए रखें. संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलेगी और प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है.

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा.  काम को लेकर सोच-विचार जरूर करें और परिवार में वाद-विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने पर चर्चा करें.  किसी मित्र का आगमन हो सकता है और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

9. धनु राशि 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और लेन-देन में सतर्क रहें.  मानसिक तनाव के कारण समस्याएं आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती है.  धन का निवेश सोच-समझकर करें और मन को शांत रखें.

10. मकर राशि 

आज का दिन वाद-विवाद से दूर रहने का रहेगा.  बड़ी मात्रा में धन हाथ लगेगा जिससे रुके हुए काम बनेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी. अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है और संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध काम कर सकती है.

11. कुंभ राशि 

आज का दिन सोच-समझकर काम करने का रहेगा. काम में धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. विद्यार्थी बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा पाएंगे और संतान को नई नौकरी मिल सकती है.  दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

12. मीन राशि 

आज का दिन परोपकार के कार्य से जुड़ने का रहेगा.  आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगाएंगे और प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी. नौकरी में अधिकारों में वृद्धि होगी और आप भाई-बहनों से सलाह कर सकते हैं. डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है और पिताजी से कोई उपहार मिल सकता है.

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें