Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 19 मई 2024: इन चार राशि वालो को मिलेगा लाभ , जानिए अपना आज का राशिफल

May 19, 2024

आज का राशिफल 19 मई 2024: इन चार राशि वालो को मिलेगा लाभ , जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 May 2024: रविवार को मोहिनी एकादशी है, दैनिक राशिफल 18 मई 2024 का संकेत है कि मोहिनी एकादशी को वृषभ, सिंह समेत 5 राशि के लोगों को कई तरह के लाभ होंगे। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में बाकी लोगों का भी जानें भविष्य

मेष राशि
रविवार 19 मई (Aaj Ka Rashifal 19 May 2024) को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।

वृषभ राशि
आज का राशिफल 19 मई (Aaj Ka Rashifal 19 May 2024) के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए पैतृक संपत्ति का निपटारा रविवार को संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि
नए अनुबंध रविवार को हो सकते हैं, जो भूमि आपने खरीदी है, आपके लिए खूब फलने-फूलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें, समय श्रेष्ठ है।

कर्क राशि
अभी नहीं तो कभी नहीं है, रविवार को आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

सिंह राशि
सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे रविवार को हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए रविवार को दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं। वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। आज आपके विरोधी और शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

तुला राशि
मन के अनुरूप काम न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं, कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

धनु राशि
आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाए अधूरी रहेंगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए रविवार को मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी काम पूरे नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं, वाहन सुख संभव है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को विनम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों की वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें