Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 2 अगस्त 2024: कर्क राशि वालो को पुराने रोग से होगी परेशानी, जानिए अपना आज का राशिफल

August 2, 2024

आज का राशिफल 2 अगस्त 2024: कर्क राशि वालो को पुराने रोग से होगी परेशानी, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 August 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 2 अगस्त 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की द्वादशी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें शुक्रवार 2 अगस्त 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
भूमि व वाहन संबंधी खरीद फरोख्त का प्लान बन सकता है। आर्थिक उन्नति के प्रयास आज आपको करने होंगे। संचित कोष में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। व्यापार व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है।

वृषभ राशि 
आर्थिक नुकसान आपको संभव है। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप उठा पाएंगे। स्टूडेंट सफलता हासिल करेगा। परिवार को लेकर चिंता समाप्त होगी।

मिथुन राशि 
शत्रुओं से आप परेशान रहेंगे। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। दुखद समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। किसी व्यक्ति से कहा सुनी आपकी आज होगी। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें।

कर्क राशि 
पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें। चिंता व टेंशन बनी रहेगी। प्रयास करना आज आपको सफल बनाएगा। वहीं पर आज के दिन आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि 
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। जल्दबाजी में आपको हानि हो सकती हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। जोखिम उठाने का साहस आज आप कर पाएंगे।

कन्या राशि 
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोच समझकर नहीं करना चाहिए। शारीरिक कष्ट से आपको हानि होगी। रोजगार प्राप्त के दिशा में किया गया प्रयास आपका सफल रहेगा। शेयर मार्केट से आपको फायदा होगा।

तुला राशि 
आज सर दर्द आपको हो सकता है। आवश्यक वस्तु खरीद सकते हैं। हल्की हंसी मजाक से आपको बचना चाहिए। इससे आपका पार्टनर नाराज हो सकता है। चिंता तथा तनाव लगातार बना रहेगा। बिजनेस ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि 
बकाया वसूली के प्रयास आज आपके करना चाहिए। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। फालतू के बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। नौकरी में उन्नत के योग दिख रहे हैं। व्यपार का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि 
पुराने रोग के कारण आज परेशान हो सकते हैं। योजना आपकी फली भूत रहेगी। विरोधियों को आपकी शक्ति का अहसास होगा। मित्रों की सहायता से आज से आपके कार्य बनेंगे। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहने की संभावना है।

मकर राशि 
बिजनेस में ध्यान देने की जरूरत है। किसी बेवजह कार्यों में पड़ने से आपको हानि होगी। पारिवारिक हेल्प प्राप्त होने से आप खुश रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप ज्यादा आपको नहीं करनी चाहिए।

कुम्भ राशि 
घर परिवार में किसी सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता आपको लगी रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। फालतू खर्च पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। परिवार का ध्यान रखें। नहीं तो आपसे वह नाराज हो सकता है।

मीन राशि  
कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच समझकर हाथ आपको डालना चाहिए। शत्रु आपके परास्त होंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश, ईरान में फ‍िर हालात ब‍िगड़ने पर इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें